27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadhar Update : तुरंत अपडेट कराएं आधार कार्ड, वरना बंद हो जाएगी ये सरकारी सुविधाएं

Aadhar card Update : जिले में दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 20 Sep 2023, 1:22 PM IST

Aadhar Update : तुरंत अपडेट कराएं आधार कार्ड, वरना बंद हो जाएगी ये सरकारी सुविधाएं

Aadhar Update : तुरंत अपडेट कराएं आधार कार्ड, वरना बंद हो जाएगी ये सरकारी सुविधाएं

रायपुर. जिले में दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चल रही है। लेकिन अब तक सिर्फ पचास हजार लोगों ने अपने आधार कार्ड में अपडेशन करवाया है। वहीं, डेढ लाख से ज्यादा लोगों ने अब भी आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है।इसकी वजह से लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित करने से रोक दिया जाएगा। जिन लोगों के आधार कार्ड बने 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, उन्हें अपना कार्ड अपडेट कराना है।

यह भी पढें : आज से 108 और 102 के पहिए थमे.. बेमियादी हड़ताल पर उतरे कर्मचारी, इन 4 मुद्दों को लेकर कर रहे मांग

इसके लिए लोगों को आधार कार्ड अपडेट करना है। उन्हें आधार केंद्र व शिविरों में जाकर रेटीना और फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक निशान फिर से देवा हैं। लोगों की लापरवाही से अभी तक करीब 50000 लोगों ने आधार कार्ड अपडेट कराया है। शिविरों में पहुंचने वाले लोगों की संख्या कम होने पर प्रशासन के अफसर भी परेशान हो गए हैं। बता दें कि बार-बार यूआईडी से जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आधार अपडेट कराने के लिए कहा जा रहा है।

शिविरों में नहीं पहुंचे लोग : अब ब्लॉक स्तर पर कहा जा रहा है कि लोगों को जागरूक कर शिविरों तक पहुंचाया जाए। सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के साथ ही कई तरह के प्रमाण पत्र और दूसरे दस्तावेज बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

यह भी पढें : ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप, कहा- PSC का रिजल्ट आया, जो निराशाजनक रहा

इसलिए प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए शहर के वार्डों और आउटर में आधार कार्ड अपडेट शिविर खोल दिए हैं। इसके बावजूद लोग वहां नहीं जा रहे हैं।

कलेक्टर ने की है अपील

सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शिविर लगा कर आधार कार्डों में डेमोग्राफिक अपडेशन का काम किया जा रहा है। जिले में अब तक 25 से ज्यादा शिविर लग गए हैं। आने वाले दिनों में भी लगातार ऐसे ही शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि लोगों से भी अपील की जा रही है कि जिनका भी आधार कार्ड दस साल पहले बना है वे उसे अपडेट करा लें। ऐसा नहीं करने पर सरकारी योजनाओं या सेवाओं का फायदा लेने में भी परेशानी होगी।

यह भी पढें : CGPSC मामला : इन चयनित उम्मीदवारों के नाम को लेकर HC में चल रही बहस, आज जारी हो सकता है बड़ा आदेश

यहां लग चुके हैं शिविर

अभी अभनपुर, सिवनी, केंद्री, हसदा, धरसींवा, बोरियाकला, सांकरा, माना बस्ती, तिल्दा, सिनोधा, चिचोली, खपरीकला, आरंग, आमासिवनी, भोथली, चोरभट्टी, गुखेरा में शिविर लग चुके हैं। जल्द ही नए जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे।