27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC मामला : इन चयनित उम्मीदवारों के नाम को लेकर HC में चल रही बहस, आज जारी हो सकता है बड़ा आदेश

CGPSC case in Highcourt : कोर्ट ने याचिका में दी गई 18 सफल प्रतिभागियों की सूची देखी और कहा कि यह जरूर हो सकता है कि किसी अफसर का कोई प्रतिभावान अभ्यर्थी शीर्ष पद पर चयनित हो सकता है लेकिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Sep 2023, 12:43 PM IST

cgpsc_office.jpg

बिलासपुर. CGPSC case in Highcourt : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। मंगलवार को शीर्ष पद पर चयनित उम्मीदवारों के परिणाम को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका में दी गई 18 सफल प्रतिभागियों की सूची देखी और कहा कि यह जरूर हो सकता है कि किसी अफसर का कोई प्रतिभावान अभ्यर्थी शीर्ष पद पर चयनित हो सकता है लेकिन यह संयोग बहुत गलत है कि पीएससी चेयरमैन के बेटे, राजभवन में सचिव आईएएस अधिकारी के बेटे-बेटी और सत्तारूढ़ दल के करीबी 18 लोग टॉप लिस्ट में हैं।

यह भी पढ़ें : CGPSC मामले में HC कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अफसर का बेटा शीर्ष पद पर चयनित हो सकता है, लेकिन यह संयोग बहुुत गलत

CGPSC case in Highcourt : बता दें कि 11 मई 2023 की रात को सीजीपीएससी 2021 के परिणाम जारी किए गए। इंटरव्यू पिछले साल सितंबर महीने में हो चुके थे। पर आरक्षण पर हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए सूची जारी नहीं की गई। सुप्रीम कोर्ट से उस आदेश पर स्थगन मिलने के बाद यह सूची जारी की गई।

इनके नाम पर है आपत्ति
CGPSC case in Highcourt : 12 मई 2023 की सुबह से ही सवालों से पूरी सूची घिर गई। सूची के टॉप 20 में जो नाम थे, वे बड़े अधिकारियों, बिजनेसमैन या फिर कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदार हैं। पहले क्रम पर प्रज्ञा नायक हैं, जिनके पिता तो शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं लेकिन इनके चाचा प्रकाश नायक पुलिस विभाग में एसपी रैंक के अधिकारी और राजनांदगांव में पदस्थ हैं। प्रज्ञा के भाई प्रखर नायक को भी टॉप टेन में जगह मिली। दूसरे नंबर में शामिल अनन्या अग्रवाल एक बड़े कारोबारी परिवार की सदस्य है। इसके बाद शशांक गोयल और भूमिका कटिहार का नाम था।

यह भी पढ़ें : नगर निगम की बड़ी लापरवाही... ग्रीननेट व टीन शेड से घेरा होता तो बच जाती 2 मासूमों की जान

CGPSC case in Highcourt : ये दोनों पति-पत्नी हैं जो कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी और दामाद हैं। सातवें रैंक पर नितेश का नाम आया। इनका सरनेम उजागर नहीं किया गया। यह पीएससी के चेयरमैन टोमन सोनवानी का दत्तक पुत्र है। राज्यपाल के सचिव, (जिन्हें हाल में सेवानिवृत्ति के बाद एक्सटेंशन मिल गया है) अमृत खलखो की बेटी नेहा और बेटा निखिल का नाम आया। ये नौवें और 12 नंबर पर आए। 11वें नंबर पर साक्षी ध्रुव का नाम शामिल था, जो आईपीएस केएल ध्रुव की बेटी है। ध्रुव अभी बस्तर में आईजी रैंक के अधिकारी हैं। 16वें नंबर पर स्वर्णिम शुक्ला का नाम था, जो बिलासपुर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीगढ़ में महिलाओं को मिला 33% आरक्षण, पुलिस के राजपत्रित पदों पर भर्ती में मिलेगा इन नियमों का लाभ

पूर्व मंत्री कंवर ने दायर की है याचिका
मालूम हो कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पीएससी 2021 के चयन में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और रेवडिय़ों की तरह बांटे गए पदों की जांच की मांग की है। हाईकोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में हुई।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023: पीएम मोदी इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, भाजपा की दूसरी सूची करेंगे जारी....हो रही चर्चा