22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttarakhand Election : उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च

चारधाम चार काम लॉन्च के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया नृत्य कांग्रेस का इंटरनेट मीडिया का वॉट्सऐप प्रोग्राम भी लॉन्च
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 24 Jan 2022, 8:05 PM IST

Uttarakhand Election : उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च

Uttarakhand Election : उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च

देहरादून. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में कही। दरअसल, उन्होंने यहां उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम सॉन्ग और उत्तराखंड स्वभिमान, चारधाम चार काम का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया का वॉट्सऐप प्रोग्राम भी लॉन्च किया।

कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नृत्य
सीएम भूपेश बघेल ने राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा मंहगाई व बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। 70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]चुनाव आयोग डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर गृहमंत्री अमित शाह को घोषित करे : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कैंपेन थीम सॉन्ग पर नृत्य भी किया। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डॉ. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी-योगी सरकार पर हमला, बोले- किसानों की आमदनी नहीं, खेती की लागत बढ़ी