1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण और छात्र सड़क के लिए प्रदर्शन में उतरे, दिखा आक्रोश

प्रसाशन को अनदेखी से लोगों में आक्रोश है। 12 सड़कों का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन चुनाव होते ही काम बंद हो गया।

2 min read
Google source verification

नवागढ़। ब्लाक में गत चार साल से अधूरे पड़ी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीण यही मान रहे हैं कि अब सड़क बनाने कोई नहीं आएगा। सबसे अधिक ग्राम कुरुवा के ग्रामीण व छात्र इस समस्या से जूझ रहे है। गुरुवार को आवागमन योग्य सड़क की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। हाथों में लिए तख्ती में लिखा था कका कब तक देखबे घुरूवा एकोदिन आके देख ले कुरुवा। गत विधानसभा चुनाव के ठीक पहले विधानसभा में बारह सड़कों का निर्माण शुरू हुआ। चुनाव के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिए। ठेका निरस्त कराने में प्रशासन का दम फूल गया। तीन साल के जद्दोजहद के बाद ठेका निरस्त हुआ।

संसदीय सचिव का प्रयास असफल-
कुरुवा सड़क को लेकर संसदीय सचिव गुरुदयायल बंजारे ने अधिकारियों को जुगाड़ तंत्र का इस्तेमाल कर आवागमन योग्य बनाने कहा था पर इसे गम्भीरता से नहीं लिया गया। नतीजा यह कि आज बच्चे सड़क पर है विपक्ष मौके पर ।

मौका पर लगाया चौका-
ग्राम कुरुवा में ग्रामीण व छात्रों की सड़क पर उतरने की खबर पाकर भाजपा नेता देवादास चतुर्वेदी, मिंटू बिसेन ग्राम कुरुवा पहुँचे। चतुर्वेदी ने कहा कि यहां की समस्या गम्भीर है पांचवी के बाद पढ़ाई के लिए जाने के पहले बच्चे सोचते है। बाइक घरों में सज-धजकर खड़े है। बीमार व लाचार लोग उपचार की जगह सड़क को लेकर चिंतित है। देश में श्रेष्ठ राज्य कहलाने वाला छत्तीसगढ़ के लिए यह तस्वीर चिंताजनक है। ग्रामीण रमेश बंजारे, राजेश बघेल, रामदयाल चेलक, श्रवण बघेल, रेशम लाल बघेल, गजेंद्र बघेल, देवेंद्र, शैलेन्द्र, अमर ने कहा कि हमारे लिए पगडंडी अच्छा था। लकड़ी की पुल से नाला पार करते थे। अब घुटने तक कीचड़ अलग-थलग पड़े पाइप अव्यवस्था का बखान कर रही है।

शीघ्र ही निराकरण की उम्मीद-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की अपूर्ण सड़कों को लेकर हाल में पंचायत मंत्री ने एक मीटिंग बुलाई थी मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। शीघ्र ही निराकरण की उम्मीद है। यही माना जाए की प्रकिया चालू है।
-टीआर साहू,ईई एमएमजीएसवाय