8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह होते ही फिर बरसे बादल, मौसम विभाग की चेतावनी – यहां आज होगी भारी बारिश

आज सुबह भी मौसम सुहाना ही बना रहा। 11 बजे ही फिर शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने लगी।

less than 1 minute read
Google source verification
weather

सुबह होते ही फिर बरसे बादल, मौसम विभाग की चेतावनी - यहां आज होगी भारी बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज सुबह भी मौसम सुहाना ही बना रहा। 11 बजे ही फिर शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने लगी। हालांकि बारिश हल्की है लेकिन फिर भी लोगों को राहत दे रही है। तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कल भी शाम करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर का मौसम सुहाना कर दिया। शाम 4 बजे की सड़कों पर अंधेरा छा गया और बारिश होने लगी।

READ MORE : लम्बे इंतजार के बाद हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले, सड़कें जलमग्न, घरों में भरा गंदा पानी

उड़ीसा और समीपवर्ती क्षेत्र पर 7.6 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवाती घेरा बना है,जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

READ MORE : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 16 राज्यों में आज से होगी भारी बारिश

इधर, भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। जिससे प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकांश स्थानों पर तथा उत्तरी भाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पडऩे की अति संभावना है।

प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर तथा उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की अति संभावना है। आगामी 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना है।

READ MORE : मौसम को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतने दिन इंतजार

नहरपुर 3