5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग हलाकान, मौसम विभाग ने इन इलाकों में दी बारिश की चेतावनी

राजधानी में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था

less than 1 minute read
Google source verification
CGNews

लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग हलाकान, मौसम विभाग ने इन इलाकों में दी बारिश की चेतावनी

रायपुर. सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

सोमवार को राजधानी में मौसम साफ रहने से अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी पड़ी।मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की अति संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

कितना रहा तापमान
रायपुर - 37.8 - 21.7
माना एयरपोर्ट - 37.7 - 20.8
बिलासपुर - 37.4 - 19.0
पेंड्रारोड - 35.6 - 17.4
अंबिकापुर - 34.0 - 16.4
जगदलपुर - 37.6 - 20.0
दुर्ग - 37.2 - 17.2
राजनांदगांव - 37.0 - 21.4