बाथटब में शाहरूख के एड ने बदला था सिनेरियो
एक दौर था जब सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां भी सिर्फ महिलाओं पर फोकस कर ब्यूटी प्रोडक्ट लाती थीं, लेकिन जब शाहरुख खान ने गुलाब की पंखुड़ियों से भरे बाथटब में साबुन का विज्ञापन किया तब मेंस के कॉस्मेटिक आइटम की डिमांड महसूस कमी गई और मेंस फेसवाश, मेंस क्रीम, मेंस लिपिस्टिक बाजार में परोसा जाने लगा। इस तरह मेंस कॉस्टमेटिक का एक बड़ा बाजार तैयार हो गया। जो युवा सजने-संवरने को जरूरी नहीं मानते थे, वे भी पार्लरों की ओर रुख करने लगे। यहीं से बियर्ड लुक में प्रयोग शुरू होने लगे और आज 10 से 15 तरह की बियर्ड स्टाइल को युवा जानने लगे।