28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब का मर्दों की सेक्स लाइफ पर पड़ता है क्या असर? कभी-कभी पीने वाले भी जान लें

शराब पीने लिवर ही नहीं बल्कि सेक्शुअल हेल्थ पर भी खराब असर पड़ता है। अच्छी बात ये है कि इस असर को रिवर्स किया जा सकता है। यहां जानें शराब के साइड इफेक्ट्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 1 Jul 2022, 7:39 PM IST

शराब का मर्दों की सेक्स लाइफ पर पड़ता है क्या असर? कभी-कभी पीने वाले भी जान लें

शराब का मर्दों की सेक्स लाइफ पर पड़ता है क्या असर? कभी-कभी पीने वाले भी जान लें

शराब पीने के नुकसानों पर अक्सर चर्चा होती है। कई लोग जरूरत से ज्यादा ऐल्कोहॉल लेते हैं पर बोलते हैं कि वे ओकेजनली ड्रिंक लेते हैं। या कुछ लोग वाकई कभी-कभी ही शराब पीते हैं। अगर इनमें से किसी भी कैटिगरी में आते हैं तो मेल फर्टिलिटी पर शराब के साइड इफेक्ट्स को जरूर जान लें। कई स्टडीज में यह बात साफ हो चुकी है कि शराब सिर्फ स्पम्र्स की संख्या पर ही नहीं बल्कि इनके शेप, साइज और क्वॉलिटी पर भी खराब असर डालती है। खासतौर पर जो लोग बहुत ज्यादा ड्रिंक करते हैं। वहीं ओकेजनली पीने वालों पर भी शराब का खराब असर पड़ता है। यहां जानें कैसे पड़ता है असर।

सेक्स हॉरमोन्स पर पड़ता है खराब असर
ज्यादा शराब पीने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है साथ ही आपकी फर्टिलिटी और सेक्शुअल लाइफ भी प्रभावित होती है। स्टडीज की मानें तो शराब टेस्टोस्टेरॉन का लेवल घटाकर एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ाती है साथ ही कई हॉरमोन्स का बैलेंस गड़बड़ कर देती है जिससे स्पर्म बनने कम हो जाते हैं। यह हेल्दी स्पम्र्स के शेप, साइज और उनके आगे बढऩे की क्षमता को घटा देती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, शराब पीने से टेस्टिस का साइज सिकुड़ सकता है जिससे इनफर्टिलिटी का खतरा रहता है। शराब से इजुक्लेशन जल्दी हो सकता है या घट भी सकता है। इतना ही नहीं शराब पीने से होने वाले बच्चे पर भी खराब असर पड़ता है। खासतौर पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्कुल भी शराब नहीं पीनी चाहिए।
अगर आप आप शराब पीते हैं और फैमिली बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं तो एक अच्छी खबर भी है। स्पर्म पर पडऩे वाले खराब असर को रिवर्स भी किया जा सकता है। अगर शराब पीना बंद कर दिया जाए तो 3 महीने में आपमें हेल्दी स्पम्र्स का प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

कैसे बढ़ाएं मेल फर्टिलिटी
फर्टाइल होने में अच्छी लाइफस्टाइल का बड़ा हाथ होता है। ज्यादा शराब, तनाव, ज्यादा वजन या स्मोकिंग आपकी पूरी हेल्थ के साथ फर्टिलिटी पर बुरा असर डालते हैं। खाने में हरी सब्जी, फल और ग्रेन्स की मात्रा बढ़ाएं।