24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाने छत्तीसगढ़ में कौन सा जिला बना सबसे पहले, तारिख और नाम के साथ जाने कितने जिले है प्रदेश में

छत्तीसगढ़ इस वर्ष 3 नए जिलों की घोषणा कर कार्यालय समेत सभी कार्याधानी शुरू कर दिए हैं। इन सब क बावजूद लोगों में ये जानने की जिज्ञासा रहती है की आखिर छत्तीसगढ़ के शुरुवात का सबसे पहला जिला कौन सा था। किन्न जिलों को अभी अभी बनाया गया।

2 min read
Google source verification
cgmap.jpg

रायपुर। जैसे जैसे छत्तीसगढ़ में जिलों का नवगठित कार्यक्रम चलता जा रहा है , वैसे ही लोगों में ये जानने की जिज्ञासा बढ़ रही है की कौस सा जिला कब बना ?कौन सा जिला सबसे पहले बना ? और कौन सा जिला सबसे बड़ा और छोटा है ? सबसे पहल ये जानते हैं की कौनसा जिला छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जिला है। जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जिला राजधानी रायपुर को मन गया है। जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला सरगुजा है। राज्य का क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला गौरेला-पेंड्रा-मारवाही है। लेकिन ये उत्तर यहीं ख़तम नहीं होता। रायपुर को सबसे बड़ा जिला इसलिए माना गया है क्यों की, 2011 के जनगणना के अनुसार रायपुर की जनसंख्या 40 लाख से अधिक है। जो उसे छत्तीसगढ़ का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला बनाता है। 2011 के जनगणना के अनुसार राज्य का सबसे छोटा जिला अब गौरेला-पेंड्रा-मारवाही मन गया था। नए जिले की जनसंख्या जिले की 3 लाख 36 हजार 420 है जो राज्य के सभी 32 जिलों में सबसे कम हैं।

राज्य का इतिहास
छत्तीसगढ़ राज्य का उदय 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से हुआ था। इस राज्य की जनसंख्या 2,55,45,198 है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का 17वां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल लगभग 1,35,192 किमी² है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य में उष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र है और राज्य में छत्तीसगढ़ी व हिन्दी बोली जाने वाली मुख्य भाषा है। रायपुर राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राज्य की राजधानी भी है। छत्तीसगढ़ की सीमा उत्तर में मध्य प्रदेश, पश्चिम में महाराष्ट्र, दक्षिण में तेलंगाना और पूर्व में ओडिशा के साथ लगती है। महानदी नदी राज्य के मध्य से होकर बहती है। छत्तीसगढ़ के जंगल और पहाड़ियां खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध हैं। राज्य में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट और मैंगनीज के बड़े भंडार हैं। इस क्षेत्र में कई जलविद्युत ऊर्जा संयंत्र भी हैं। छत्तीसगढ़ भारत के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है।

जिलों की शुरुवात

01 रायपुर 1861
02 बिलासपुर 1861
03 दुर्ग 1906
04 रायगढ 1948
05 सरगुजा 1948
06 बस्तर 1948
07 राजनांदगांव 1973
08 कवर्धा 1998
09 कांकेर उत्तर बस्तर 1998
10 कोरिया 1998
11 कोरबा 1998
12 जशपुर 1998
13 जांजगीर-चाम्पा 1998
14 दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर 1998
15 धमतरी 1998
16 महासमुन्द 1998
17 नारायणपुर 2007
18 बीजापुर 2007
19 बेमेतरा 2012
20 बालोद 2012
21 बलौदा बाज़ार 2012
22 बलरामपुर 2012
23 गरियाबंद 2012
24 सूरजपुर 2012
25 कोंडागांव 2012
26 मुंगेली 2012
27 सुकमा 2012
28 गौरेला-पेंड्रा-मारवाही 2020
29 मोहला-मानपुर 2021
30 सक्ती 2021
31 मनेंद्रगढ़ 2021
32 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2021