10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP State President : छत्तीसगढ़ में अब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन ?… इन नामों पर चर्चा तेज

Chhattisgarh Politics : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नया प्रदेश कौन होगा इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चा होने लगी है।

2 min read
Google source verification
pradesh_prabhari.jpg

BJP State President In CG : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नया प्रदेश कौन होगा इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चा होने लगी है। साथ ही तीन प्रमुख नामों को लेकर भी अपने-अपने हिसाब से कयास लगाने लगे हैं।

यह भी चर्चा हो रही है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में आदिवासी वर्ग से सीएम बनाने के बाद ओबीसी वर्ग के बड़े चेहरे को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाएगा, जिसमें सांसद विजय बघेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और चुन्नी लाल साहू के नाम की चर्चा होने लगी है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा चर्चा विजय बघेल के नाम की हो रही हैं। क्योंकि विजय बघेल ओबीसी वर्ग में बड़ा चेहरा हैं।

यह भी पढ़ें : Mahadev App Satta : आरोपी असीम दास ने किया बड़ा खुलासा... ED ने चार घंटे तक की पूछताछ

लोकसभा चुनाव के पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

भाजपा में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही शीर्ष नेतृत्व नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकता है। जनवरी में ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। साथ ही यह भी चर्चा है कि शीर्ष लोकसभा चुनाव के बाद भी यह निर्णय ले सकता है। हालांकि दोनों ही निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर टिका हुआ है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी आज 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का करेंगे शुभारंभ, जन-जन तक पहुचाएंगे केंद्र सरकार की योजना

नए महामंत्रियों की भी होगी नियुक्ति
नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद शीर्ष नेतृत्व नए महामंत्रियों की भी नियुक्ति करेगा। क्योंकि तीनों महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी और केदार कश्यप चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। इसमें से विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा चुके हैं।

ऐसे में भाजपा की परंपरा रही है कि जो भी पदाधिकारी सत्ता में पहुंचते हैं, उन्हें संगठन में पद पर नहीं रखा जाता है। इसलिए तीन नए महामंत्री भी नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के अनुसार महामंत्री के लिए प्रदेश भाजपा मंत्रियों के अलावा अन्य पदाधिकारी भी अभी से फील्डिंग शुरू कर दी है। वर्तमान में भाजपा में आठ प्रदेश मंत्री हैं।