
कांकेर. सीसी प्रोटेक्शन कंपनी नंबर 7 में 10 साल से सक्रिय महिला नक्सली ने संगठन का साथ छोड़कर 12 बोर बंदूक, 303 रायफल के साथ अंतागढ़ पुलिस के सामने आत्म समर्पन कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सली पर 8 लाख रुपए के इनाम था। समर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 10 हजार दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमल लाल सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली।
शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर माड़ डिवीजन की सक्रिय कंपनी 7 सदस्य बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम पति महिपाल उर्फ विश्वा उर्फ राकेश आंचला निवासी बल्लममेंड्रा थाना बासागुड़ा बीजापुर ने समर्पण कर दिया। वह नक्सली संगठन में वर्ष 2012 से जुड़ी थी। 12 अक्टूबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दफ्तर अंतागढ़ में पुलिस के समक्ष 303 रायफल के साथ समर्पण कर दिया।
छग. शासन की इनाम पॉलिसी के तहत उक्त नक्सली पर 8 लाख का इनाम था। नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार नगद प्रदान किया गया। शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय किया जाएगा। नक्सली जन्नी, प्रतिबंधित संगठन में मद्देड़ एरिया कमेटी सचिव डीव्हीसी योगेश उर्फ हरिराम द्वारा वर्ष 2012 में भर्ती किया गया। जिसे माड़ भेज दिया गया । वर्ष 2012 से 2022 तक सीसी प्रोटेेक्सन कंपनी नम्बर 7 के सक्रिय सदस्य के रूप में रहकर कार्य कर रही थी। बचपन में नक्सली संगठन में जुड़ा था। पारिवारिक कारणों से संगठन छोड़कर घर आ गई। पहले जन्नी के पति महिपाल ने पुलिस के सामने समर्पन कर दिया था। अब पत्नी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।
Published on:
13 Oct 2022 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
