लावारिस या अनाथ बच्चों के रूप में मातृछाया या अन्य आश्रम में आए बच्चों के वारिस मिल जाते हैं, तो बच्चे से रिश्ता संबंधी व निवास-पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेजों लेने के बाद 15 दिन के भीतर बच्चों को परिजनों को सौंप दिया जाता है। इसके लिए दोनों जिलों के सीडब्ल्यूसी अधिकारी और पुलिस की उपस्थिति आवश्यक रहती है। प्रिंसी के मामले में भी पूरी प्रक्रिया हो चुकी है, केवल बच्ची को परिजनों को सौंपना हैं। लेकिन 3 माह बाद भी यह प्रक्रिया नहीं हो पाई है।