11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगी

महिला कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा की मौजूदगी में बनी रणनीति

2 min read
Google source verification
महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगी

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगी

रायपुर. महिला कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को राजधानी पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद दोपहर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रभारी सुनीता सेहरावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की मौजूदगी में प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक हुई। इसमें महंगाई के खिलाफ घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि 30 मार्च को घर-घर जाकर महंगाई के संबंध में आम जनता को जागरूक करेंगे।

वहीं दिल्ली में महंगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस की कार्यकर्ता शामिल होंगी।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा, महंगी गैस, महंगा तेल, थोक और खुदरा महंगाई ऐतिहासिक रूप से सर्वोच्च शिखर पर है। सिर्फ सत्ता की भूख में मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा, अप्रैल 2014 से जून 2021 तक मोदी सरकार ने केवल पेट्रोल-डीजल से 25 लाख करोड़ कमाए हैं। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता यह झूठ बोलने से नहीं चूकते कि पेट्रोलियम की कीमत पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। यदि ऐसा नहीं है तो 5 राज्यों में विगत विधानसभा चुनाव के दौरान 4 महीने तक मूल्य वृद्धि नहीं करने के पीछे क्या कारण है?

23 करोड़ को गरीबी रेखा के नीचे धकेला

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, यूपीए की पिछली सरकार ने बड़ी मेहनत से 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला था लेकिन मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मेहनत पर पानी फेरते हुए 23 करोड लोगों को वापस गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया। एक तरफ जहां देश के 97 प्रतिशत लोगों की आय घटी है। दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष के झांसे में फंसे 27 करोड़ युवाओ ने अपनी लगी लगाई नौकरीयां गंवाई है।

राज्य सरकार के कामकाज की सराहना

राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की है। उन्होंने कहा, भूपेश बघेल सरकार के कुशल पबंधन और वित्तीय अनुशासन का ही परिणाम है कि अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि सेवा और उत्पादन में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बहुत बेहतर है। कर्जमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की स्थिति सुधरी है। गोधन न्याय योजना से गोपालको और ग्रामीण क्षेत्र के आमजनता को अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।