11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सुरक्षा अभियान: 2 साल बाद भी रेप पीड़िता की पिटाई करने वालों पर FIR नहीं, आज भी काटना पड़ रहा थाने का चक्कर

Women safety campaign: युवती ने निखिल के खिलाफ घटना से कुछ दिन पहले दुष्कर्म की एफआईआर कराई थी। इससे नाराज आरोपियों ने उसकी जान लेने की कोशिश की।

less than 1 minute read
Google source verification
महिला सुरक्षा अभियान: 2 साल बाद भी रेप पीड़िता की पिटाई करने वालों पर FIR नहीं, आज भी काटना पड़ रहा थाने का चक्कर

Women safety campaign: वर्ष 2022 में राजधानी के एक इलाके में 30 वर्षीय युवती पर निखिल चंद्रकार और उसके रिश्तेदारों ने उसके घर में जबरदस्ती प्रवेश किया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। बुरी तरह पीटने के साथ ही उसकी हत्या की कोशिश की गई। युवती के कुछ परिचितों ने डायल 112 को सूचना दिया। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, तो भी आरोपी उसकी पिटाई करते रहे फिर भाग निकले।

Women safety campaign: आरोपियों के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं

दरअसल युवती ने निखिल के खिलाफ घटना से कुछ दिन पहले दुष्कर्म की एफआईआर कराई थी। इससे नाराज आरोपियों ने उसकी जान लेने की कोशिश की। युवती बुरी तरह घायल थी, लेकिन उसकी जान बच गई। हैरानी की बात है कि इस मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई है। पीड़िता शिकायत लेकर अब भी चक्कर काट रही है।

यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा अभियान: सार्वजनिक स्थलों पर लड़कियां और महिलाएं अनसेफ, चेहरा ढंककर बस में करना पड़ता है सफर

कोल माफिया से कनेक्शन

निखिल का कोल माफिया से कनेक्शन है। कोल घोटाले में वह जेल में है, लेकिन युवती से मारपीट करने वाले कई लोग बाहर हैं। निखिल ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

अनशन पर बैठना पड़ा

Women safety campaign: कुछ दिन पहले युवती ने खम्हारडीह थाने के सामने ही अनशन शुरू कर दिया था। पुलिस अफसरों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर उसका अनशन खत्म कराया। लेकिन एफआईआर अब तक नहीं हुई है। अब युवती ने सभी शिकायतों को लेकर कोर्ट में परिवाद लगाया है।