29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Saree Day 2024: बनारसी से लेकर कांजीवरम… लाखों में मिलती हैं ये 4 साड़ियां, जानें क्या है इनकी खासियत

World Saree Day 2024: हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाने वाला विश्व साड़ी दिवस, साड़ी की कालातीत सुंदरता, बहुमुखी प्रतिभा और सांस्कृतिक महत्व को श्रद्धांजलि है।

4 min read
Google source verification
World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: @ ताबीर हुसैन। महिलाएं अगर शॉपिंग में साड़ी न खरीदे तो उनकी शॉपिंग अधूरी मानी जाती है। हर तीज-त्योहार में उनका प्रिय परिधान साड़ी होता है। साड़ी गिफ्ट करना पत्नियों को खुश करने का अच्छा पैतरा भी माना जाता है।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: वैसे तो साड़ियां भारतीय परंपरा का हिस्सा रही हैं। यही वजह है कि विदेशी भी बड़े शौक से साड़ी पहनते हैं। इन दिनों रायपुर के स्कूल-कॉलेज के विभिन्न कार्यक्रमों में भी साड़ी का क्रेज देखा जा रहा है। वेलकम पार्टी हो या फेयरवेल साड़ी पहनने वाली युवतियों की संया ज्यादा रहती है। इसके अलावा भी कई इवेंट में गर्ल्स साड़ी को प्रायोरिटी दे रही हैं।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: धरोहर के तौर पर कैरी: इन दिनों एक नया चलन यह भी देखा जा रहा है कि दुल्हनें अपनी दादी-नानी की साड़ियां कैरी कर रही हैं। बरसों पुरानी साड़ियां जो संदूक तक ही सीमित थीं अब उसे नई पीढ़ी की लड़कियां धरोहर के रूप में पहन रही हैं।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: मूंगा सिल्क साड़ी: इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला मूंगा सिल्क असम की धरोहर है। यह साड़ी अपनी अनोखी बनावट और पीले व सुनहरे रंग के चमकीले टेक्सचर के लिए प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिये जिस रेशमी कीड़ों का उपयोग किया जाता है। उसे मारा नहीं जाता, इसलिये ये जितनी ज्यादा पुरानी होती है उतनी ही ज्यादा इनकी चमक बढ़ती जाती है। इसकी कीमत 5000 रुपए से शुरू होकर 2 लाख रुपए तक है।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: पाटन पटोला साड़ी: गुजरात के पाटन शहर में बनने वाली पटोला साड़ी भारतीय शिल्पकला का यूनिक उदाहरण है। इस साड़ी को तैयार करने में महीनों का समय लगता है और हर साड़ी को बनाने में डबल इकत तकनीक का इस्तेमाल होता है। इसका हर डिजाइन और पैटर्न बेहद काप्लेक्स और बारीकी से तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 3000 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: कडवा कटवर्क साड़ी: बनारसी सिल्क की बात हो और कडवा कटवर्क साड़ी का नाम न आए यह नामुमकिन है। इसे बनाने में महीनों लगते हैं। इसके हर साड़ी में पेचीदा कटवर्क डिजाइन होता है, जो इसे अनूठा बनाता है। 5000 रुपए से शुरू होकर 5 लाख रुपए तक इसकी।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: कांजीवरम साड़ी: तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी भारतीय महिलाओं की पहचान बन चुकी है। कांजीवरम साड़ियों के डिजाइन पारंपरिक मंदिरों, प्राकृतिक दृश्य और अन्य सांस्कृतिक चीजों से इंस्पायर्ड होते हैं। इसे शुद्ध रेशम और जरी के धागों से तैयार की जाती हैं। इसका चमकदार और टिकाऊ रेशम इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाता है। इसकी कीमत की बात करें तो 12000 रुपए से 5 लाख रुपए तक है।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: कोसा में भी वैरायटी: माधुरी बताती हैं, कोसा साड़ियां पहले प्लेन आती थीं। अब इसमें भी कई रंग और डिजाइन आने लगी हैं। जिसे हर मौके पर कैरी करना आसान हो गया है। वे बताती हैं कि अब तो महिलाएं शूज के साथ भी साड़ी पहनना पसंद कर रही हैं। साड़ियों में फ्यूजन के साथ ही वैरायटी में काफी बदलाव देखा जा रहा है।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: यह बदलाव भी: साड़ी के पैटर्न की जानकार माधुरी तिवारी ने बताया, इन दिनों रेडी टू वियर साड़ी का ट्रेंड देखा जा रहा है। इसे कैरी करना आसान होता है। ब्लाउज के साथ प्लेट्स भी अटैच रहती है। जानिए कुछ खास साड़ियों के बारे में…

World saree Day

World Saree Day 2024: साड़ी सिर्फ पहनावा ही नहीं, बल्कि यह अपने आपको अभिव्यक्त करने की एक कला है, यह कहना है ग्वालियर, मध्यप्रदेश की रिचा शिवहरे का। वह बतौर साड़ी इन्लुएंसर थीम बेस्ड शूट्स के माध्यम से पिछले आठ सालों से साड़ी को प्रमोट कर रही हैं।

World Saree Day 2024

World Saree Day 2024: रिचा कहती हैं कि साड़ी के अलग-अलग फैब्रिक ने मेरे अंदर एक उत्सुकता पैदा की और फिर मेरा साड़ी कलेक्शन का शौक शुरू हुआ। बंगाली, महाराष्ट्रीयन, काली मां उत्सव साड़ी, ट्रेडिशनल सहित कई तरह के साड़ी ड्रेपिंग में वेरीएशन के कारण सोशल मीडिया पर रिचा के लाखों फॉलोअर्स हैं।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़