
WRS Colony Raipur Dussehra 2025: डब्ल्यूआरएस का मैदान… राजधानी का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव। अर्धम पर धर्म और बुराई पर अच्छाई के जीत का जश्न देखने का अवसर। उल्लास ऐसा कि हर रास्ते से लोगों का रेला। देखते ही देखते पूरा मैदान 10 हजार से ज्यादा लोगों से भर गया। ट्रेनों के पहिए थम गए।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: मैदान के दूसरे छोर पर 101 फीट का लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशालकाय पुतले। समारोह गरिमायम। मंच पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायकों की मौजूदगी। अतिथियों ने जैसे ही भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए तो पूरा मैदान जयघोष से गूंज उठा।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: इसी बीच सबसे पहले कुंभकरण, फिर मेघनाद जला। आखिरी में राम रूपी पात्र के तरकश से अग्निबाण निकला और सीधे रावण की नाभि में लगा और दर्शक झूम उठे। मैदान के चारों तरफ गगनचुंबी आतिशी रोमांच बिखर गया। विजयादशमी पर्व पर शहर के डेढ़ दर्जन मैदानों पर उल्लास का माहौल।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: लोग शाम 4.30 बजे से ही घरों से दशहरा उत्सव देखने के लिए निकल पड़े थे। डब्ल्यूआरएस मैदान, ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान, बीटीआई ग्राउंड, सप्रेशाला मैदान, चौबे कॉलोनी का दशहरा मैदान पूरी तरह से दर्शकों से भरा रहा।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: रामलीला का मंचन और सतरंगी आतिशबाजी के बीच के बीच बारी-बारी से लंकापति रावण अपने भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाद के साथ जलकर खाक हो गया। हजारों की संख्या में दर्शकों ने जी-भरके एक से बढ़कर एक आतिशबाजी के नजारे देखे। दशहरा मैदान श्रीराम के जयकारे से गूंजते रहे।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: साय ने भगवान श्रीराम, माता सीता और सनातन धर्म की जयकार के साथ सभा को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि डब्ल्यू.आर.एस.कालोनी दशहरा उत्सव समिति इस आयोजन को भव्य रूप से संपन्न करती आ रही है और यह उत्सव अब ऐतिहासिक स्वरूप ले चुका है।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण के पास मेघनाद और कुंभकरण जैसे शक्तिशाली योद्धा थे, जबकि श्रीराम के साथ साधारण वानर सेना थी। इसके बावजूद विजय श्रीराम की हुई क्योंकि वे सत्य के साथ थे।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: समारोह में 103 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। रंगीन आतिशबाजी और भव्य प्रस्तुति देखने हजारों लोगों की भीड़ मैदान में उमड़ी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WRS Colony Raipur Dussehra 2025: रावण दहन के बाद आसमानी आतिशबाजी रोमांच बिखरा।