5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिगंबर व श्वेतांबर समाज में सामंजस्य बनाने सकल जैन समाज का गठन

नवापारा राजिम नगर के दिगंबर जैन भवन में दिगंबर व श्वेताबंर जैन समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों समाज में सामंजस्य रखने व एक-दूसरे का सहयोग प्रदान करने सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम मिलकर मनाने के लिए दोनों समाज की महासभा सकल जैन समाज के नाम से गठित की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
दिगंबर व श्वेतांबर समाज में सामंजस्य बनाने सकल जैन समाज का गठन

दिगंबर व श्वेतांबर समाज में सामंजस्य बनाने सकल जैन समाज का गठन

नवापारा राजिम। नगर के दिगंबर जैन भवन में दिगंबर व श्वेताबंर जैन समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों समाज में सामंजस्य रखने व एक-दूसरे का सहयोग प्रदान करने सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम मिलकर मनाने के लिए दोनों समाज की महासभा सकल जैन समाज के नाम से गठित की गई। जिसमें सामाजिक एकता बनी रहेगी। बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष शिखर बाफाना को सकल जैन समाज का प्रथम अध्यक्ष मनोनीत किया। उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ उनके नाम का समर्थन किया।
बाफना नगर स्तर पर होने वाले हर कार्य एकजुट होकर करने बाबत इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रथम अध्यक्ष का पद स्वीकार किया। इसके बाद सभी सदस्यों की उपस्थिति में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष किशोर सिंघई को सकल जैन समाज का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों समाज ने 3 अप्रैल को होने वाले महावीर जयंती सहित सभी कार्यक्रम एकजुट होकर धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष किशोर सिंघई ने कहा कि दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी, बीसपंथी व स्थानकवासी सभी भगवान महावीर के अनुयायी हैं। हम सभी आदिनाथ से महावीर तक चौबीसों तीर्थंकरों की पूजा करते हैं। पूजा की पद्धति में कुछ भिन्नता जरूर हो सकती है पर हम सभी एक ही हैं, और सभी महावीर भगवान के ही अनुयायी हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों समाज के पदाधिकारी सकल जैन समाज के कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे। अध्यक्ष बाफना ने कहा कि नयापारा राजिम की एकता की इस पहल को पूरे छत्तीसगढ़ में जैन समाज अनुसरण करेंगी। इसके बाद हम भविष्य में छत्तीसगढ़ स्तर पर सकल जैन समाज का गठन कर समाज के उत्थान के लिए भरसक प्रयास करेंगे।