6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्री में लोहा चढ़ाते समय अचानक गिर पड़ा युवक, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

सिलतरा इलाके की इस्पात फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
death in factroy

रायपुर . राजधानी के सिलतरा इलाके की इस्पात फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। फैक्ट्री में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूरों ने फैक्ट्री में हंगामा भी किया। सूचना मिलने के बाद सिलतरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
[typography_font:18pt]सामान चढ़ाते समय हुआ हादसा
[typography_font:14pt;" >दरअसल यह घटना सिलतरा की एक इस्पात फैक्ट्री की है। जहां रितेश साहू जिसकी उम्र 17 साल है, मजदूरी का काम करता था। बुधवार की रात युवक लोहा लेकर ऊंचाई पर उसे चढ़ाने का काम कर रहा था। उसके साथ फैक्ट्री के अन्य मजदूर भी थे। उसी समय गलती से बगल में खाली जगह पर उसने पैर रख दिया जिससे वह नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

READ MORE: ओवरब्रिज पर लावारिस लाश देख उड़ गए लोगों के होश, पता चला ट्रक ने कुचला

सूचना मिलने के बाद सिलतरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को एम्बुलेंस की मदद से मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद सभी मजदूरों ने फैक्ट्री प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि फैक्ट्री में सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किए गए है। जिससे ऐसा बड़ा हादसा दोबारा कभी भी हो सकता है। मालिकों को मजदूरों की जान का भी खयाल रखना चाहिए। बाद में पुलिस और मालिकों से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।हादसे के बाद मृतक के परिजन भी फैक्ट्री की व्यवस्था को लेकर गुस्से में थे।