22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

गरबा खेल रही महिलाओं में मच गई चीख-पुकार, जब ऐसी गेटअप में पहुंचे ये सभी युवक, फिर पुलिस ने..

गरबा खेल रही महिलाओं में मच गई चीख-पुकार, जब डरावनी गेटअप में पहुंचे ये सभी युवक, फिर पुलिस ने..
2 min read
Google source verification
Chhattisgrh news

गरबा खेल रही महिलाओं में मच गई चीख-पुकार, जब डरावनी गेटअप में पहुंचे ये सभी युवक, फिर पुलिस ने..

रायपुर. शंकर नगर के बीटीआइ खेल मैदान में चल रहे गरबा महोत्सव में उस समय लोग घबरा गए, जब कुछ युवक हॉलीवुड हॉरर फिल्म द नन के गेटअप में पहुंच गए और गरबा में शामिल हो गए। सभी युवकों ने अपने चेहरे पर सफेद और लाल रंग पोता था और काले कपड़े पहन रखे थे। सिर भी काले कपड़े से ढंका था।

सभी हॉरर फिल्म द नन के डरावने किरदार की तरह लग रहे थे। गरबा खेलने आई महिलाओं की नजर युवकों पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस की टीम ने सभी युवकों को पकड़ा और थाने ले गई। उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई। इसके बाद रात 3 बजे छोड़ा गया।

पहचान छुपा रखा था युवकों ने

गरबा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के अलावा महिलाएं भी मौजूद थीं। इस दौरान राहुल आहूजा, विशाल तिलवानी, जय तिलवानी, अमित, योगी भरवानी, शुभम, रोहित, रोशन भिडवानी रात करीब 11 बजे डरावनी वेशभूषा में मैदान पहुंचे। और गरबा में शामिल हो गए। अचानक कुछ लोगों की नजर पड़ी, तो वो घबरा गए। कुछ युवतियां भी असहज महसूस करने लगीं। इसकी शिकायत पुलिस को मिली। सिविल लाइन पुलिस ने सभी को पकड़ा और थाने ले गए।

मुंह धुलवाना पड़ा

थाने में युवकों की पहचान करने के लिए सभी का मुंह धुलवाया गया। इसके बाद उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेज लिए गए और उनके परिजनों को बुलाया गया। सभी युवक वननेस गु्रप से जुड़े हैं। उनके परिजनों को चेतावनी देकर सभी छोड़ दिया गया।
अपराध करके भागते, तो पहचान थी मुश्किल

चेहरा छुपाकर युवक गरबा स्थल में घूम रहे थे। इस दौरान किसी तरह का अपराध करते, तो उनकी पहचान नहीं हो पाती। इसलिए पुलिस युवकों को पहचान छुपाने वाले गेटअप में नहीं घुमने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। युवकों को थाने ले जाने से थोड़ी देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही। बाद में आयोजन समिति के पदाधिकारी थाने पहुंचे। इसके बाद युवकों को छोड़ा गया।

युवक हॉलीवुड फिल्म द नन के डरावनी किरदार का गेटअप लगाकर पहुंचे थे। इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। गरबा में शामिल किसी प्रतिभागी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस सभी युवकों को ले गई। दरअसल युवक हर साल अलग-अलग गेटअप में आते हैं। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ा है।
मिलिंद गौतम, पार्षद, शंकर नगर, रायपुर

डरावनी वेशभूषा में युवकों के घूमने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने सभी युवकों को पूछताछ और उनकी पहचान के लिए बुलाया था। सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

यदुमणि सिदार, टीआइ, सिविल लाइन, रायपुर