22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

डेढ़ लाख गरीबों का निवाला छीना, छत्तीसगढ़ के 14 से ज्यादा दाल-भात केंद्र 7 साल से बंद, देखें अब वहां क्या है?

Dal Bhat Centre Closed: कभी सिर्फ 5 रुपए में गरीबों और जरूरतमंदों का पेट भरने वाली दाल-भात योजना अब बीते सात साल से बंद पड़ी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में संचालित 14 से ज्यादा दाल-भात केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं।
3 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

हिमांशु शर्मा

Jul 22, 2026

Dal Bhat Centre Raipur

दाल भात केंद्र (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Chhattisgarh Dal Bhat Yojan: गरीबों का पेट भरने वाली योजना दम तोड़ चुकी है। रायपुर में संचालित 14 से अधिक दाल-भात केंद्र बीते 7 सालों से अधिक समय से बंद पड़े हैं। एक समय था जब इन केंद्रों से रोजाना हजारों जरूरतमंदों को सिर्फ 5 रुपए में भरपेट दाल, चावल, सब्जी और रोटी मिलती थीं।

रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले और बुजुर्ग इन केंद्रों पर सबसे ज्यादा निर्भर थे। केंद्र बंद होने के बाद अब उन्हें 40-50 रुपए में होटल का खाना खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद होने की कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं दी गई। एक दिन अचानक ताले लग गए और उसके बाद केंद्र फिर कभी नहीं खुले।

डेढ़ लाख लोगों को भोजन मिलता था

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 14 से अधिक केंद्र संचालित थे। यहां हर माह शहर के डेढ़ लाख से अधिक लोगों को खाना मिलता था। जिसके लिए खाद्य विभाग की ओर से इन दाल-भात सेंटर को चालव, दाल, नमक, चना उपलब्ध कराया जाता था।

हर माह इतने मजदूर करते थे भोजन

केंद्र का नाम - मजदूर वर्ग क्विंटल चावल

  • अन्नपूर्णा दाल-भात सेंटर, जेल परिसर 20600 61.8
  • सिद्धी पीठ खल्लारी महिला स्व. सहायता समूह, आमानाका- 4000- 12
  • सिद्धी पीठ खल्लारी महिला स्व. सहायता समूह, कलेक्ट्रेट- 17000-51
  • अन्नपूर्णा दाल भात सेंटर, स्टेशन चौक- 10000-30
  • अन्नपूर्णा दाल भात सेंटर, मंत्रालय- 16667- 50.001
  • उषा शुक्ला, दाल भात केंद्र खमतराई 8100-24.3
  • विकाश शुक्ला दाल भात केंद्र, मंत्रालय- 18350- 55.05
  • अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र, तिल्दा 6000- 18
  • अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र, रावाभांठा 13500- 40.5
  • अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र, उरला 7500- 22.5
  • अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र, राठौर चौक 18400- 55.2
  • अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र, तेलघानी नाका 2000- 6
  • अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र, पुराना बस स्टैंड 1500- 4.5
  • जय मां दुर्गा स्व. सहायता समूह, नवापारा 5400- 16.2
  • विभाग से मिले आंकड़ा के अनुसार डेटा, इसमें थोड़ बहुत कम-ज्यादा हो सकता है।

पड़ताल- कहीं पोस्टर गायब तो कहीं खुल गया क्लीनिक
कलेक्ट्रेट- कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर के गार्डन के सामने केंद्र संचालित था। अब यहां सेवा सेतु केंद्र चल रहा है।


स्टेशन चौक- गुढि़यारी की ओर जाने वाले रास्ते पर केंद्र था। अब किसी लॉ एसोसिएशन का पोस्टर चिपका है।
तेलघानी नाका- ब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास केंद्र संचालित था। अब इस जगह पर ट्रांसपोर्ट कंपनी है।


राठौर चौक- इस चौक से लगा हुआ ही हमर अस्पताल है, यहां पास के एक शख्स ने बताया कि सालों पहले इस जगह अस्पताल के पहले दाल-भात केंद्र था।

कांग्रेस शासन काल के समय से ही बंद

खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस शासन काल के समय से ही इन दाल-भात केंद्रों को बंद कर दिया गया है। अभी वर्तमान में जेल रोड में जो दाल-भात केंद्र संचालित है, वह निजी है। बाकि शहर के सभी जगह के केंद्र बंद हो चुके है। इसे फिर से खोलने को लेकर चल रहा था, पर अबतक कोई अपडेट नहीं है।

पिछले सात सालों से यह योजना बंद है। शुरू होगी कि नहीं इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसे संचालित करने विभाग की ओर से चावल समेत अन्य खाद्य सामाग्री आवंटित की जाती थी। - भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक रायपुर