
बॉडी बनाने के चक्कर में युवा कर रहे जानलेवा लापरवाही, अब तक इतनों की हुई मौत, आप रहे सावधान..
CG Raipur News : मसल्स पावर बढ़ाने की चाहत कूल्हे चटखा रही है। दिल का रोग लगा रही है। शहर के अस्पतालों में हाल के दिनों में ऐसे मामले बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर 20 से 40 साल के हैं। इनकी इस हालत की वजह एस्टेरॉइड का ओवरडोज है। बाडी बिल्डिंग करने वाले इसे सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। आंबेडकर अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में हर महीने तकरीबन 100 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्हें कूल्हे चटखने की शिकायत है।
CG Raipur News : इनमें से 60 फीसदी लोग अत्यधिक शराब पीने और जरूरत से ज्यादा एस्टेराइड लेने की वजह से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने पाया है कि अत्यधिक एस्टेरॉइड लेने से शरीर में नीचे की ओर ब्लड सप्लाई कम होने लगती है। इससे कूल्हे चटखने लगते हैं। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में आने वाले मामलों की बात करें तो यहां एस्टेरॉइड लेने वालों के दिल का आकार असामान्य रूप से बड़ा पाया गया।
इस स्थिति में आने पर शरीर में खून की डिमांड बढ़ने लगती है। जाहिर तौर पर दिल एकाएक ब्लड सप्लाई नहीं बढ़ा सकता। ऐसे में हार्ट अटैक और मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है। एसीआई में हर महीने ऐसे 2-3 मामले आ रहे हैं।
केस-1- घोड़े की रफ्तार बढ़ाने वाला इंजेक्शन लिया, हो गई मौत
CG Raipur News : आजाद चौक में रहने वाले बॉडी बिल्डिंग के शौकीन एक युवा की बीते सालों मौत हो गई। जांच में पता चला कि उसने घोड़े को रफ्तार बढ़ाने दिए जाने वाले एस्टेरॉइड का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहा था। इससे दिल की गति असामान्य रूप से बढ़ गई और युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में 2 आरोपियों की नागपुर से गिरफ्तारी भी हुई थी।
केस-2- घरवालों से लत छिपाना पड़ा भारी, डॉक्टर के भाई की मौत
CG Raipur News : 7 महीने पहले शहर में एक डॉक्टर के छोटे भाई की अधिक एस्टेरॉइड लेने की वजह से मौत हो गई। पता चला कि जल्दी बॉडी बनाने के लिए युवक एस्टेरॉइड का इस्तेमाल कर रहा था। उसने घरवालों से ये बात छिपाई थी। अगर ये बात उनके भाई को समय रहते पता चल जाती तो छोटे भाई को मरने से बचा लेते।
ये आदतें
किडनी जो गंदगी निकालता है, उसे क्रेटनिन कहा जाता है। इसे सीधे मसल्स पर इंजेक्ट किया जाए तो पावर बढ़ती है। ऐसे में कई बॉडी बिल्डर इसका भी इस्तेमाल करते हैं। ये लत किडनी फेल कर सकती है।
लोग ग्रीन-टी और कॉफी-टी को सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। डॉक्टर कहते हैं, दिन में 2 बार ग्रीनटी, कॉफी पीना ठीक है। ज्यादा पीने से धड़कन की गति 100 से ऊपर जा सकती है।
Published on:
30 Jul 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
