4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: युवाओं को महंगे नशे की लत, दूसरे राज्यों से रायपुर आ रहा ड्रग्स

CG Crime: रायपुर से भिलाई तक ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क बन गया है। आमानाका पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले दो और तस्करों को धरदबोचा है। उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख की हेरोइन बरामद हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime: युवाओं को महंगे नशे की लत, दूसरे राज्यों से रायपुर आ रहा ड्रग्स

रायपुर से भिलाई तक ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क (photo Patrika)

CG Crime: राजधानी में युवाओं को महंगे नशे की लत लग रही है। एमडीएमए, हेरोइन जैसे ड्रग्स दूसरे राज्यों से बड़ी आसानी से रायपुर पहुंच रहा है। कभी कोरियर के जरिए तो कभी ट्रांसपोर्टिंग लाइन से जुड़े ट्रक ड्राइवर-हेल्पर के मार्फत। इन दिनों ड्रग्स तस्करी का बड़ा अड्डा रिंग रोड नंबर-2 से लगा इलाका बन गया है।

यह भी पढ़ें: 294 युवाओं को मिला रोजगार, 80 कोचिंग के लिए होंगे चयनित, ऑनलाइन भी ले सकते है लाभ..

रायपुर से भिलाई तक ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क बन गया है। आमानाका पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले दो और तस्करों को धरदबोचा है। उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों के पास माल पहुंचाने वालों की तलाश कर रही है।

ग्राहक का इंतजार करते दो तस्करों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक टाटीबंध-भनपुरी बायपास में पंजाबी ढाबा के सामने संदिग्ध रूप से कार में दो युवक सवार थे। इसकी सूचना पर आमानाका पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सिल्वेस्टर राजेश उर्फ रामी और विजय सिन्हा बताया। दोनों के पास से कुल 14.9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दोनों ग्राहक के इंतजार में थे। दोनों लंबे समय से हेरोइन बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों की कार भी जब्त कर ली है। दोनों तक हेरोइन पहुंचाने वाले की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों के पास दूसरे राज्य के तस्कर ड्रग्स छोड़ जाते।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग