20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया शाकीब की मौत, बहन बोली- ‘जिंदा जलाया’, रायपुर पुलिस जांच में जुटी

Raipur Crime News: रायपुर में 18 साल के शा​किब की मौत ने उलझा दिया है। बर्थडे पार्टी में गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे जिंदा जलाया है..
2 min read
Google source verification
Raipur News, Raipur hindi news

मृतक 18 वर्षीय शाकिब ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में कुछ युवकों ने पार्टी के दौरान अपने ही एक साथी को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 5 दिन भर्ती रहने के बाद युवक की मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने झुलसे युवक को मृत्यु से पहले बयान नहीं कराया। परिजनों ने जब थाने में जमकर हंगामा किया, तब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों का कहना कहना है कि दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने ले गए और फिर सुनसान जगह में जिंदा जलाया दिया।

Raipur Crime News: 12 जुलाई की घटना

जानकारी के मुताबिक रामसागरपारा में रहने वाला मोहम्मद शाकीब (18) मोहल्ले के मुकेश निषाद व अन्य लड़कों के साथ 12 जुलाई को गया था। सभी सुयश अस्पताल के पीछे खाली मैदान में खाना-पीना कर रहे थे। इस दौरान शाकीब को जला दिया गया। डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान शाकीब की मौत हो गई।

एमएलसी केस, फिर भी थानों में सूचना नहीं

आग से झुलसे युवक की मौत हो गई, लेकिन पुलिस मृत्यु से पहले बयान दर्ज नहीं कराई। मामले में एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। एम्स अस्पताल में भी पुलिस चौकी है और डीकेएस में भी चौकी है। आग से जलना भी एमएलसी केस है।

पुलिस का दावा

सरस्वती नगर पुलिस का दावा है कि मुकेश ने नई दोपहिया खरीदी थी। इसे शाकीब भी चला रहा था। इसी बात को लेकर मुकेश के परिजनों ने उसे डांट लगाई। घटना वाले दिन मुकेश गुस्से में अपनी दोपहिया में पेट्रोल डालकर आग लगा रहा था। इसे शाकीब रोकने लगा। इसी दौरान वह भी जल गया था। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी ओर शाकीब के भाई वाजिद अली का कहना है कि शाकीब को जलाया गया है।