8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

यूथ कांग्रेस द्वारा जेपीसी(JPC )कमेटी की मांग को लेकर राजभवन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

यूथ कांग्रेस द्वारा जेपीसी(JPC )कमेटी की मांग को लेकर राजभवन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Google source verification

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस द्वारा आज अडानी के विरोध में जेपीसी(JPC) मांग को लेकर राजभवन का मार्च किया गया प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में यह मार्च किया गया इस मैच के दौरान हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जेपीसी कमेटी की मांग को लेकर राजभवन की ओर कूच किया गया राजभवन पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया एवं टायर भी जलाएं साथी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा राज राज भवन के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द वह आदेश कर जीपीसी कमेटी को बनाएं बीते कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ी युवा कांग्रेस द्वारा चरण बद्ध तरीके से अलग-अलग जगहों पर अडानी के इस मुद्दे को लेकर अनेकों प्रदर्शन किए गए इसको लेकर आज राजभवन में सुरक्षा वेरीकेट को तोड़ते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अडानी और नरेंद्र मोदी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा की यूथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में प्रदर्शन अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करते जा रही है जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी को सरकारी एलआईसी (LIC) और एसबीआई (SBI) से नियम को ताक में रखते हुए लोन दिया गया उसको लेकर आज हमने प्रदर्शन कर राजभवन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है और आज हजारों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और जेपीसी कमेटी की मांग को लेकर हमने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और यह मांग की कि राष्ट्रपति केंद्र सरकार को आदेशित कर जेपीसी की गठन करें और इस पर निष्पक्ष जांच हो।।