23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को ब्याह रचा घर लाया दो दिन बाद निकली पाॅजिटिव, 32 लोग क्वारंटीन

प्रशासनिक चूक कोरोना संदिग्ध के रुप में युवती का लिया सुबह सैंपल, शाम को दे दी शादी की अनुमति शादी के दो दिन बाद आए रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट कंटेनमेंट एरिया में शादी की अनुमति देकर प्रशासन ने की बड़ी लापरवाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 21 May 2020, 5:39 PM IST

bride positive

रायसेन/मंडीदीप. अठारह मई को विवाह कर मंडीदीप पहुंची भोपाल की एक युवती की कोराना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। शादी के दो दिन बाद ही रिपोर्ट आने के बाद युवती के ससुराल पक्ष सहित 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। युवती को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्वारंटीन कराए गए सभी 32 लोगों के सैंपल पांच दिन बाद लिए जाएंगे। विवाह के दिन युवती का सैंपल लिया गया था।

दो जिलों की लापरवाही ने दर्जनों लोगों कर दिया संदिग्ध

कोरोना से बचने के लिए लाॅकडाउन के नियम तो बन रहे लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा है। युवती के कोरोना पाॅजिटिव निकलने व उसके संपर्क में आए 32 लोगों के क्वारंटीन किए जाने से यह साफ उजागर हो रहा है। ये सभी लोग युवती से उसके ससुराल से लेकर पीहर तक जुड़े रहे हैं।

Read this also: कभी पचास रुपये किलो बिकता था, आज पांच रुपये में भी कोई नहीं पूछ रहा

बताया जा रहा कि सतलापुर के युवक का विवाह भोपाल कंटेनमेंट क्षेत्र की युवती के साथ 18 मई को हुआ था। इस शादी की प्रशासनिक अनुमति मिलने व सावधानी बरतने में की गई चूक से ही नए हाॅटस्पाॅट की जमीन तैयार हो गई थी। वजह यह कि प्रशासन ने न जाने किस प्रभाव में आकर रायसेन जिले से भोपाल के कंटेनमेंट एरियर में विवाह की अनुमति दे दी थी। तिस पर यह कि भोपाल से जब बाराती वापस लौटे तो उनकी जांच तक कराया जाना स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी नहीं समझा। सबसे अहम यह कि जिस युवती का सैंपल कोरोना संदिग्ध मानकर लिया जाता है, उसे क्वारंटीन करने की बजाय शाम को उसके शादी की अनुमति दे दी जाती है।

Read this also: मां ने बहू के साथ मिलकर कर दी बेटे की हत्या!