5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवार पर लिखा जल्द मकान बनाओ, वरना होगी वसूली

पीएम आवास पूर्ण नही करने पर हितग्राहियों के अधूरे पड़े मकानों पर पूर्ण करने की लिखकर दी चेतावनी।जनपद पंचायत ने ग्राम पंचायतों को दिए निर्देश।पीएम आवास पर लिखी गई चेतावनी।

less than 1 minute read
Google source verification
दीवार पर लिखा जल्द मकान बनाओ, वरना होगी वसूली

दीवार पर लिखा जल्द मकान बनाओ, वरना होगी वसूली

सलामतपुर. जनपद पंचायत सांची के अंतर्गत आने वाले शाहपुर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीवार लेखन के माध्यम से अधूरे पड़े आवासों को पूर्ण करने की चेतावनी दी गई। शाहपुर पंचायत की सरपंच रेखा टीकाराम पाल व सचिव लीलाकिशन अहिरवार ने बताया कि जनपद सांची के दिशा निर्देश पर गांव खेरुआ टोला में गुरुवार को रोजगार सहायक दिनेश कुमार ने दीवार लेखन के माध्यम से हितग्राहियों को चेतावनी दी। इसमें बताया कि जिन हितग्राहियों ने पीएम आवास पूर्ण नही करें हैं। वे जल्द अपने आवास पूर्ण कर लें अन्यथा राशि की वसूली की जाएगी।
41 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास पडे हुए हैं अधूरे..
शाहपुर ग्राम पंचायत में 41 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया था। योजना के माध्यम से हितग्राहियों को एक लाख २० हजार रुपए की राशि आवास बनाने के लिए दी जाती है। पंचायत क्षेत्र के सभी पीएम आवास हितग्राहियों को तीन किस्तों में एक लाख पांच हजार रुपए की राशि दी जा चुकी है। लेकिन हितग्राहियों ने मकान नहीं बनाए। इसी बात को लेकर सांची जनपद ने कार्रवाई करने के लिए हितग्राहियों के आवास पर दीवार लेखन के द्वारा आवास पूर्ण करने की चेतावनी दी है कि आवास पूर्ण करें। नही तो राशि की वसूली की जाएगी।

निजी कार्य में कर लिए रुपए उपयोग
गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक हितग्राहियों द्वारा पीएम आवास की राशि का उपयोग अपनी निजी जरुरतों के लिए कर लिया। ऐसे में भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। इसके बाद बिल्डिगं मटेरियल सामग्री के दाम बढ़ जाते हैं, तो हितग्राही सामग्री महंगी होने और राशि कम पडऩे की बात कर रहे। हालांकि कई बार ग्राम पंचायतों द्वारा इस संबंध में उपभोक्ताओं को समझाइश दी जा चुकी है। मगर अब तक समझाइश बेअसर रही।