
भीषण सड़क हादसा : तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल, मच गई चीख - पुकार
मध्य प्रदेश में भारी कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो गई है। इसी कड़ी में सूबे के रायसेन जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीर्थ यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस पलटकर हादसे का शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि, ये दर्दनाक हादसा जिले के सिलवानी के अंतर्गत आने वाली जमुनिया घाटी पर हुआ है। जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगासागर से लौट कर नरसिंहपुर जा रही थी। इस दौरान जमुनिया घाटी के पास वो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 20 से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। यहां देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा बस से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, इनमें से कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही, 108 की तीन एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल यात्री नरसिंहपुर और रायसेन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसा कैसे हुआ अबतक इसके पुख्ता प्रमाण नहीं मिल सके हैं। वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
सिस्टम की लाचारी की तस्वीर ! देखें वीडियो
Published on:
26 Jan 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
