23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बम्होरी में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद तो दूसरे ने किया महिला का शिकार

रायसेन जिले में बाघ और तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां वन विभाग ने एक तेंदुए तो पकड़ा तो दूसरे ने महिला को शिकार बना लिया।

2 min read
Google source verification
capture-in-a-leopard-cage-in-bamhori-and-the-other-did-the-hunt

रायसेन। जिले में एक साथ कई जगह तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बीते चार दिन से जगह-जगह तेंदुए हमला कर ग्रामीणों को शिकार बना रहे हैं। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बार फिर एक तेंदुए ने हमला कर कस्बा बम्हौरी के पास खेत में काम कर रही एक महिला को शिकार बनाया। महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला बुद्धि बाई तेंदुए का शिकार हुई। जबकि जिले के गैरतगंज और आसपास के गांवों में दहशत फैला रहा और तीन लोगों पर हमला कर घायल कर चुका आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आज सुबह पकड़ लिया है। इससे वन विभाग ने ही नहीं क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

आठ दिनों से थी दहशत
उल्लेखनीय है कि गैरतगंज के पास अंधियारी गांव और आसपास के क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से लोगों को दहशत थी। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी एके झाबर ने एक टीम गठित की थी। मंगलवार तडक़े टीम ने आदमखोर तेंदुए को पकडऩे में सफलता अर्जित कर ली है। जानकारी के अनुसार आदमखोर तेंदुए को वनविहार भेजा जा रहा है। एसडीओ एके अग्रवाल ने बताया कि तेंदुआ को पकडऩे के लिए 3 दिन से पिंजरा लगाया गया था। क्षेत्र में बराबर सर्चिंग चल रही थी उसे अंधियारी के पास जंगल से पकड़ा गया है। जिसे आज वन विहार भेजा जा रहा है।

सिंघोरी अभयारण्य में आतंक
जिले के सिंघोरी अभयारण्य क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक ज्यादा है। यहां पहले बरेली के पास भगदेई गांव में घर में घुसकर तेंदुए ने एक बालक का शिकार किया। उसके बाद बाड़ी के पास डगडगा गांव में एक घर में घुसकर १८ वर्षीय लडक़ी का शिकार किया। तीसरी घटना बीती रात की है। जिसमें बम्हौरी के पास खेत में काम कर रही महिला को शिकार बनाया।

बुजुर्ग पर भी किया हमला, गंभीर घायल
देवचंद आदिवासी निवासी चोरपिपरिया घटना वही का खेत, उम्र 60 वर्ष समय रात 12:30 लगभग देवचंद खेत पर अपने पुत्र के साथ सो रहा था। सोते हुए देवचंद पर तेंदुआ ने हमला किया, लेकिन उन्होंने किसी तरह अपने आप को बचाया। उसे बम्होरी से रायसेन के लिए रेफर कर दिया है। इत्तेफाक यह कि देवचंद और सेवबति एक ही गांव के हैं। यह दो अलग अलग घटना है और दूरी दोनों गांव के बीच 10 किमी है।