26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला निर्वाचन की एसएस टीम ने कार से जब्त किए 9 लाख रुपए

आचार सहिंता लगने के बाद जांच के दौरान सामने आया मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Oct 2018, 10:23 AM IST

kararwahi

जिला निर्वाचन की एसएस टीम ने कार से जब्त किए 9 लाख रुपए

भोपाल@सतेंद्र सिंह भदोरिया की रिपोर्ट...

आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। वहीं आचार संहिता के लगते हुए प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए अलर्ट हो गए।

इसी बीच रविवार को रायसेन के उदयपुरा से आचार सहिंता लगने के बाद पहला मामला आया, जहां एक कार में टीम को 9 लाख रुपए मिले हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार जिनके पास से ये राशि जब्त की गई, उनके पास इस राशि के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं।

ये है मामला...
आचार संहिता के चलते रविवार को उदयपुरा में एसएसटी टीम ने जांच के दौरान एक इंडिका कार से 9 लाख 32 हज़ार रुपये नगद जप्त किए हैं।

इस संबंध में उदयापुरा विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर डीएस तोमर ने बताया कि यह नगद राशि एयरपोर्ट रोड निवासी जवाहर दास पगनानी से इंडिका कार से गाडरवारा से भोपाल आते समय उदयपुरा में जप्त की गई है।

उनके अनुसार पगनानी के पास इस राशि के संबंध में कोई दस्तावेज नही थे। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है।

टीम अलर्ट...
वहीं इससे पहले आचार संहिता को देखते हुए शनिवार की शाम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा के आदेश पर जिला पंचायत सीईओ अमनवीर सिंह बैस,तहसीलदार सुशील कुमार और नपा सीएमओ ज्योति सुनेरे,एसडीओपी मुकेश चौबे,नगर निरीक्षक आशीष कुामर धुर्वे सड़कों पर उतरे।

उन्होंने शनिवार को ही नगर पालिका कर्मचारियों के साथ शहर में घूमकर सरकारी भवनों और खंभों पर लगे झंडे बैनर, पोस्टर और होर्डिंगों को उतरवा दिया है। वहीं धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ अमनवीर सिंह बैस और नपा सीएमओ ज्योति सुनरे स्वयं अपने हाथों से कई स्थानों पर उक्त सामग्री को उतराने में नपा कर्मियों को सहयोग करते नजर आए।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

पोस्टर, झंडे होर्डिंग्स हटवाए
वहीं इससे पहले जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्चकर कर्मचारियों के साथ महामाया चौक से लेकर सागर भोपाल तिराहे, बस स्टैंड और कृषि उपज मण्डी पहुंच कर राजनीतिक दलों के नेताओं,मंत्रियों के बैनर पोस्टर से लेकर झंडे ,होर्डिंग्स हटवाए।

साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर बैनर आदि हटवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।प्रशासनिक अफसरों की इस त्वरित कार्रवाई से हड़कंप का माहौल रहा ।

6 अक्टूबर को लागू हुई आचार संहिता...
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ 6 अक्टूबर यानि शनिवार दोपहर 3 बजे से चारों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आ जाएंगे।

दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने शनिवार को ठीक तीन बजे प्रेस कांफ्रेस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। रावत ने बताया कि मध्यप्रदेश समेत राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आ जाएंगे। मध्यप्रदेश में एक ही चरण में पूरे चुनाव हो जाएंगे।