20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण करके किया दुष्कर्म, फिर पिता को फोन लगा के बोला, हम दोनों है इच्छाधारी नाग-नागिन

नाबालिग लड़की के पिता से बोली ये बात...

2 min read
Google source verification
03.png

raped

रायसेन। युवक नें पहले नाबालिक लड़की का अपहरण किया और फिर कई दिनों तक उसके साथ में दुष्कर्म करता रहा। लड़की के पिता के फोन करने पर युवक ने कहा कि हम दोनों पहले इच्छाधारी नाग और नागिन थे। इसलिए भगवान ने उसे सपने में कहा कि दोनों की शादी जरूरी है। यह कहते हुए संतोष ने अपना फोन बंद कर लिया। जिसके बाद पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्या है मामला

उमरावगंज थाने के खुखरिया गांव में 4 मई 2019 को एक नाबालिक लड़की का अपहरण हो गया था। बेटी के न मिलने पर पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि विदिशा के हरीपुरा निवासी आरोपी संतोष नामदेव (25) ने लड़की का अपहरण किया है और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

पहले भी कर चुका है अपहरण

पुलिस के मुताबिक आरोपी संतोष नामदेव तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली थाना विदिशा, कोतवाली थाना रायसेन और उमरावगंज थाने में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अलग-अलग तीन मामले दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी संतोष ने नाबालिग किशोरी के मामा की पत्नी को बहन बनाया हुआ था। इससे लखन के साथ संतोष नामदेव का पीड़िता के घर आना जाता होता था।

इसी दौरान संतोष ने जान-पहचान का फायदा उठाकर एक दिन अकेला ही उमरावगंज थाने के खुखरिया गांव पहुंचा। नाबालिग लड़की के पिता से बोला की किशोरी (नाबालिग लड़की) को लेकर वह उसके मामा के यहां जा रहा है। होशंगाबाद में पूजा करने के बाद वापस आ जाएगा। उसके बाद संतोष पीड़िता को अपने साथ लेकर चला गया।

kidnapped minor Bhima, raped in bhilwara" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/07/rape_5421648-m.jpg">

पहले थे इच्छाधारी नाग और नागिन

शक होने पर नाबालिग के पिता ने जब मामा को फोन लगाकर पूछा तो पता चला कि वहां संतोष नामदेव पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी संतोष नामदेव को फोन लगाया तो वह बोला की आरोपी और नाबालिग किशोरी पहले इच्छाधारी नाग और नागिन थे। इसलिए भगवान ने उसे सपने में कहा कि दोनों की शादी जरूरी है।

यह कहते हुए संतोष ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने उमरावगंज थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष खुद को भगवान भोलेनाथ भक्त बताता था। उसने अपने गले और हाथ पर नाग का टेटू भी बनवाया हुआ था।