
महेश जयंती पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
ज्येष्ठ शुक्ल माह की महेश नवमीं पर भगवान महेश की जयंती गुरूवार को माहेश्वरी समाज एवं महिला मंडल माहेश्वरी समाज के संयुक्त बैनर तले असीम उत्साह श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। गुरूवार को सुबह भगवान महेश की जयंती के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख मार्गों से ढोलनगाड़ोंं व बैडबाजों की धुनों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित नागरिकों द्वारा जगह जगह फूलों की बरसाकर कर जोरदार स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में आगे-आगे शहर के सुप्रसिद्ध बैंडबाजे धार्मिक भजन गीतों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। इसके पीछे माहेश्वरी समाज की महिलाएं पुरूष युवा-युवतियां रंग बिरंगे परिधानों में सजधजकर शोभायात्रा में शामिल हुए। सबसे पीछे सुसज्जित रथ में भगवान महेश की तस्वीर व 56 भोग से सजीं थालियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
मिश्र तालाब श्रीराम जानकी मंदिर में हुई पूजन हवन आरती
यह शोभायात्रा शहर के मुखर्जी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी शिवोम तीर्थ आश्रम नौदेवी मंदिर दरबार से प्रारंभ की गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मिश्र तालाब घाट स्थित श्रीराम जानकी दरबार, महादेव मंदिर पहुंचीं। यहां भगवान महेश का विशेष अभिषेक श्रृंगार कर 56 भोग लगाकर हवन पूजन आरती की। इसके बाद माहेश्वरी समाजजनों ने सामूहिक भोज में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मिश्र तालाब मंदिर के महंत मनीराम दास रामायणी, अंबुज माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी, प्रेमराज माहेश्वरी, डॉ.गिरीश माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, चंद्र कुमार माहेश्वरी एडवोकेट, अशोक राही, महेंद्र माहेश्वरी, बंटी राठी, महेंद्र, देवेंद्र, नरेंद्र माहेश्वरी नितिन माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, नीलेश माहेश्वरी, मुकेश राठी, बाबूलाल राठी, राणामल माहेश्वरी, राजेंद्र माहेश्वरी, सत्य नारायण, रमेश कुमार, पंकज माहेश्वरी, राहुल, रोहित माहेश्वरी, चंपालाल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण चांडक, महिला मंडल की नीता माहेश्वरी, गुंजन राठी, मीना माहेश्वरी, खुशबू माहेश्वरी, गीतिका माहेश्वरी, वर्षा माहेश्वरी, सरोज माहेश्वरी, नीता धीरन, लता माहेश्वरी, मीरा माहेश्वरी, रूक्मणि माहेश्वरी, चेतना माहेश्वरी, सहित समस्त माहेश्वरी समाज महिला मंडल की कार्यकर्ता शामिल हुईं।
Published on:
21 Jun 2018 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
