25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiger Attack : यहां रिहायशी क्षेत्र में घूम रहा आदमखोर बाघ, शख्स को मारकर आधा शरीर खा गया

Tiger Attack : जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण को बाघ ने हमला कर हत्या की, फिर उसका आधा शरीर खा लिया। घटना के बाद नीमखेड़ा इलाके के आसपास सटे कई गांवों में दहशत का माहौल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 May 2024, 9:44 AM IST

tiger attack

टाइगर स्टेट ( tiger state ) के नाम से पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश ( madhya pradesh ) के जंगलों में जारी अंधाधुंध कटाई के कारण यहां जंगली जानवर ( wild animal ) लगातार रिहाइशी इलाकों ( residential areas ) का रुख कर रहे हैं। बड़ी वजह आवासन और भोजन की कमी है। जंगली जानवरों के लिए बढ़ रही पानी औ भोजन के ये कमी रिहायशी इलाकों के लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। क्योंकि, ये जंगली जानवर आए दिन रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। यहां ये अपने भोजन के लिए पालतू जानवरों को ही नहीं, बल्कि इंसानों तक को अपना शिकार बना रहे हैं। इसकी ताजा बानगी देखने को मिली रायसेन जिले में, जहां एक बाघ ने ग्रामीण पर हमला ( Tiger Attack ) कर उसे मार दिया है।

बता दें कि, ये दिल दहला देने वाली घटना जिले के अंतर्गत आने वाले नीमखेड़ा इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां बीते कई दिनों से रिहायशी इलाके में बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा था। इसी बीच मनीराम जाटव नाम का ग्रामीण जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। इसी बीच बाघ ने उनपर हमला कर दिया। इस घटनाक्रम में झकझोर देने वाली बात ये है कि मनीराम को मारकर बाघ उसका आधा शरीर खा गया। बाघ द्वारा युवक को खाए जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वो बाघ आदमखौर हो चुका है। इसलिए अब वो इंसानों पर भी खाने के लिए ही हमला करेगा। घटना के बाद से आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- पैसे नहीं दिए तो बेटे ने माता-पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, डबर मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

तेंदूपत्ता तोड़ने गया था ग्रामीण

बताया जा रहा है कि भोपाल से सटे रायसेन वन परिक्षेत्र के तहत खरवई बीट के रंगपुरा केसरी के जंगल में नीमखेड़ा में रहने वाले मनीराम जाटव तेंदूपत्ता तोड़ने गया था, जहां बाघ ने न सिर्फ उसपर हमला कर उसकी हत्या की, बल्कि उसे अपना निवाला भी बना लिया। बाघ के हमले की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पता चला कि बाघ मनीराम की हत्या कर उसके दोनों पैर खा चुका था।

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग ने 50 फीट ऊंचे पेड़ से लगाई छलांग, कैद हुआ रौंगटे खड़े कर देने वाला Video

विभाग की टीम ने शुरु किया सर्चिंग अभियान

इधर सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओ सुधीर पटले, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवेश पाटीदार, डिप्टी सरजन सिंह मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, हमला करने वाले जानवार की सर्चिंग शुरु कर दी गई है।