21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्र शुरू, स्कूलों में नहीं मिलीं कई किताबें

रायसेन. जिला शिक्षा विभाग द्वारा इस बार नया शिक्षा सत्र अप्रैल माह से शुरू कर दिया गया है। मगर सरकारी स्कूलों में किताबें अब तक विद्याॢथयों को वितरित नहीं हो सकी हैं।

3 min read
Google source verification
books

हजारों बच्चे फटी-पुरानी किताबों से पढऩे को मजबूर, ये है सरकारी स्कूलों का कड़वा सच

रायसेन. जिला शिक्षा विभाग द्वारा इस बार नया शिक्षा सत्र अप्रैल माह से शुरू कर दिया गया है। मगर सरकारी स्कूलों के खुलने के ढ़ाई महीने बाद भी छात्रों को कई विषयों की किताबें अब तक विद्याॢथयों को वितरित नहीं हो सकी हैं। शिक्षकों की मानें तो स्कूलों में पुस्तकें पहुंच तो रही हैं, लेकिन कुछ विषयों की किताबों का इंतजार हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल भी कई विषयों की किताबें छात्रों को सत्र के अंत तक नहीं मिल सकी थीं। इससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। अप्रैल माह 2018 में पुराने छात्रों से किताबें ली गई थीं। फिलहाल पुरानी आधी-अधूरी किताबों से पढ़ाई कार्य चल रहा है।

इस नए शिक्षा सत्र में पढ़ाई को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन किताबों की उपलब्धता का संकट इस साल भी बन रहा है।
01 लाख 35 हजार छात्रों को बंटेंगी किताबें
जिला शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 01 से लेकर 08वीं क्लास तक के लगभग एक लाख 35 हजार गरीब छात्रों को नि:शुल्क किताबें बांटने का लक्ष्य तय किया गया है।

कक्षा तीसरी में नहीं हैं तीन किताबें
शिक्षकों के अनुसार कक्षा तीन में सिर्फ हिन्दी विषय की किताबें आई हैं। जबकि अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण की किताबें अभी तक कई ब्लॉकों में नहीं पहुंची हैं। कक्षा चौथी में हिंदी व अग्रेजी की किताबें, तो कक्षा 5वीं की पर्यावरण नहीं पहुंची हैं।

एक से 8वीं तक की गणित की किताबें नहीं
सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में 01 से 08वीं कक्षा तक की गणित विषय की किताबें भी मप्र पाठ्य पुस्तक निगम भोपाल से स्कूलों में नहीं पहुंचीं हैं।

वहीं 25 जून तक गणित की किताबें पहुंच जाएंगी।
इसके बाद विद्यार्थियों को वितरित करवा दी जाएंगी। पर गणित विषय की किताबें भी छपाई में देरी के कारण स्कूलों में नहीं पहुंची हैं।

सरकारी स्कूलों में किताबोंं की जैसे-जैसे उपलब्धता हो रही है। उन किताबों को छात्रों के बीच वितरित कराया जा रहा है। कुछ विषयों की किताबें फिलहाल आना बाकी हैं। जल्द ही सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को किताबें बंटवा दी जाएंगी।
विजय कुमार नेमा, डीपीसी, जिला शिक्षा केंद्र रायसेन।

नाबालिग बहन के साथ की ज्यादती
सिलवानी. भाई बहन के रिश्ते को कलंकित किए जाने का मामला सिलवानी थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा गांव में घटित हुआ हैं। जहां की एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपित भाई को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत मेें ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय से करीब छह किलो मीटर दूर स्थित साईखेड़ा गावं में 23 वर्षीय युवक द्वारा अपनी नावालिग छोटी बहन के साथ बीती रात करीब 12 बजे डरा धमका कर बलात्कार किया। इस मामले की जानकारी किसी को बताने पर देख लेने की धमकी दी गई।

पुलिस ने पीडि़त लड़की के पिता की रिपोर्ट पर आरोपित बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया। टीआई आरडी शर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिग बहन को डरा धमका कर घर के पीछे स्थित नाले पर ले गया। उसने नाले पर जाकर रेप किया। इसकी शिकायत लड़के के पिता द्वारा थाना सिलवानी में की गई थी। जिस पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पीडि़ता का मेडिकल भी कराया गया। घटना के समय घर पर पीडि़ता के साथ उसकी बड़ी बहन भी थी। जबकि पिता काम से गांव से बाहर गया हुआ था। पर सुबह गंाव आने पर पीडि़ता द्वारा पिता को घटना की जानकारी दी गई।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीआई आरडी शर्मा द्वारा पुलिस का दल गठित किया गया। दल में एसआई जितेंद्र कवचे और आरक्षक संजीव कुमार व अशोक पाठक को शामिल किया गया। आरोपी युवक को पकडऩे पुलिस गांव पहुंची तो इसकी भनक आरोपित को लग गई और वह बस में बैठ कर बरेली की तरफ भाग गया। मुखबिर से सूचना मिलने पुलिस ने बस का पीछा कर आरोपी युवक को खरगोन से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में लिया जाकर जांच की जा रही हैं।