
mp news: मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड ने एक गांव के किसानों को नोटिस भेजकर एक हफ्ते में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस में दावा किया गया है कि उक्त गांव की जमीन वक्फ बोर्ड की है, जिसे खाली किया जाए। वकील के जरिए भेजे गए नोटिस के बाद किसानों ने पहले तहसीलदार और अब कलेक्टर से फरियाद लगाई है। किसानों का कहना है कि वो कई पीढ़ियों से जमीन पर रह रहे हैं।
मामला रायसेन तहसील के माखनी गांव का है जहां रहने वाले कुछ लोगों को बीते दिनों वक्फ बोर्ड के नोटिस पहुंचे हैं। नोटिस में इन लोगों से मकान और जमीन खाली करने के लिए कहा गया है। खसरे में यह जमीन सरकारी बताई जा रही है। ग्रामीणों को इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना की कुटीर भी मिली हुई है। ऐसे में अचानक वक्फ बोर्ड के नोटिस मिलने से ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में वक्फ बोर्ड का दावा बेमानी है। इस संबंध में तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह का कहना है कि एक युवक ने वक्फ बोर्ड का नोटिस दिया है, जो वकील के माध्यम से ग्रामीणों को दिया गया है। नोटिस की असलियत की जांच करेंगे, गांव में टीम भेजी जाएगी। इसके बाद ही असलियत का पता चलेगा। वहीं मंगलवार को भी ग्रामीणों ने कलेक्टर से जनसुनवाई में इस बात की शिकायत की है जिस पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने भी जांच का आश्वासन दिया है।
Published on:
05 Mar 2025 09:55 pm

बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
