31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में विधायक की जान को खतरा, सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार

mp news: विधायक का आरोप व्यापमं कांड का आरोपी डॉक्टर दे रहा जान से मारने की धमकी...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Mar 2025, 3:37 PM IST

mp news: मध्यप्रदेश में एक विधायक की जान को खतरा है। विधायक को डर है कि उनकी हत्या की जा सकती है। मामला भिंड जिले का है जहां गोहद सीट से कांग्रेस विधायक केशव देसाई ने अपनी हत्या की आशंका जताई है उनका कहना है कि व्यापमं कांड का आरोपी डॉक्टर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस विधायक केशव देसाई ने सीएम मोहन यादव से मिलने का वक्त मांगा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक को मिली धमकी को लेकर कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।

कांग्रेस विधायक की जान को खतरा

गोहद सीट से कांग्रेस विधायक केशव देसाई ने अपनी हत्या होने की आशंका जताई है। विधायक का आरोप है कि व्यापमं कांड के आरोपी रहे डॉक्टर अमित यादव ने उन्हें फोन कर धमकी दी है। विधायक का ये भी कहना है कि उन्होंने विधानसभा में एप्पल हॉस्पिटल से जुड़ा प्रश्न लगाया है। इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के जरिए करोड़ों के फर्जीवाड़े हुए हैं और उन्हें अब प्रश्न वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। इतना ही नहीं विधायक केशव देसाई ने ये भी कहा है कि प्रश्न वापस न लेने पर 2008 में हुए कांग्रेस विधायक माखन जाटव हत्याकांड की तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।


यह भी पढ़ें- एमपी में भाजपा नेता को 3 घंटे तक बांधकर पीटा, कांग्रेस नेता समेत 4 पर केस दर्ज


सीएम से मांगा वक्त, कांग्रेस हुई हमलावर

कांग्रेस विधायक केशव देसाई ने धमकी मिलने के बाद सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए वक्त मांगा है। इधर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस विधायक को धमकी मिलने पर प्रदेश की कानून व्यस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। गोविंद सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि डॉ. अमित यादव व्यापमं फर्जीवाड़े में शामिल था और उसके पीछे बड़े लोगों का हाथ है। सीएम को खुद इस पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शादी की सालगिरह पर सुसाइड, बोला- 'शादी करना पर पहले…'