31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की सालगिरह पर सुसाइड, बोला- ‘शादी करना पर पहले…’

mp news: शादी से परेशान युवक ने सालगिरह के दिन ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया..।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 2 Mar 2025, 9:10 PM IST

guna

mp news: मध्यप्रदेश के गुना में एक युवक ने शादी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक ने शादी के सालगिरह के दिन सुसाइड किया है और सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने पत्नी व मां के बीच होने वाले पारिवारिक विवाद से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

गुना की रसीद कॉलोनी के रहने वाले नरेन्द्र रजक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। खुदकुशी करने से पहले नरेन्द्र ने रेलवे ट्रैक पर ही एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने मां व पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र की 2 मार्च को शादी की सालगिरह थी और उसने उसी दिन मौत को गले लगा लिया। नरेन्द्र के खुदकुशी करने से पत्नी व परिजन सदमे में हैं।


यह भी पढ़ें- ‘पापा मोहित को मत छोड़ना..मैं उसके कारण ही जान दे रही हूं…’

सुसाइड करने से पहले नरेन्द्र ने जो वीडियो बनाया है उसमें उसने कहा कि 'आत्महत्या कर रहा हूं…ट्रेन की पटरी पे। मैं अब जीना नहीं चाहता। अपने जीवन के साथ इंसाफ करना चाहता हूं। जिंदगी में परेशान हो चुका हूं। भाई शादी कर लो, लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली वाइफ को पहले मिलवा दो। अगर उन दोनों की नहीं बनी तो मेरी तरह तुम्हें भी आत्महत्या करनी पड़ेगी। जीवन में कोई भी रास्ता नहीं बचेगा।”


यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक के बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- 'शादी मत करना..'