31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक के बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखा- ‘शादी मत करना..’

MP NEWS: कीटनाशक पीकर की खुदकुशी की कोशिश अस्पताल में भर्ती, 4 पेज का सुसाइड नोट मिला...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 2 Mar 2025, 4:01 PM IST

DEWAS

MP NEWS: मध्यप्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र वर्मा के बेटे प्रमोद वर्मा ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुदकुशी करने से पहले प्रमोद ने 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें पत्नी, सास व सालों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। इतना ही नहीं प्रमोद ने सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि शादी जरूरी नहीं है कभी मत करना।

सोनकच्छ के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र वर्मा के बेटे प्रमोद ने शनिवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। प्रमोद के पास चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक बेटे प्रमोद की शादी को 15 साल हो चुके हैं। शादी के एक साल बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। पत्नी ने दो बार महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन समाज के लोगों की मध्यस्थता से समझौता हो गया था। इसके बाद पत्नी प्रमोद पर इंदौर में रहने का दबाव बना रही थी, जिसके लिए वह तैयार नहीं था।


यह भी पढ़ें- ‘पापा मोहित को मत छोड़ना..मैं उसके कारण ही जान दे रही हूं…’


प्रमोद ने सुसाइड नोट में लिखा है- मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी, सास और साले हैं, जिन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छा बेटा, भाई और पिता नहीं बन पाया। शादी जरूरी नहीं है, कभी मत करना।


यह भी पढ़ें- 'ये मत सोचना मैं किसी के साथ भाग गई हूं..मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं..'