31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये मत सोचना मैं किसी के साथ भाग गई हूं..मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं..’

mp news: बहुती वाटरफॉल में मिली 16 साल की लड़की की लाश, बैग में रखी कॉपी में लिखा मिला सुसाइड नोट...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Mar 2025, 10:08 PM IST

rewa news

mp news: 'आप लोग मुझे माफ कर देना। इस संसार से मेरा मन ऊब गया है। मम्मी पापा मेरी दुनिया है लेकिन में अपने कर्मो की वजह से दुनिया छोड़कर जा रही हूं।'मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में कागज में आखिरी पलों के ये भाव लिखकर एक 16 साल की छात्रा ने बहुती वाटर फॉल में कूदकर खुदकुशी कर ली। एसडीआरएफ की मदद से छात्रा के शव को वाटर फॉल से निकलवाया गया है। छात्रा शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी और लापता हो गई थी।

मऊगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की छात्रा शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी जिसके बाद वह लापता हो गई थी। बेटी जब घर वापस लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।


यह भी पढ़ें- ‘पापा मोहित को मत छोड़ना..मैं उसके कारण ही जान दे रही हूं…’



शनिवार की सुबह नईगढ़ी थाने के बहुती जलप्रपात के पास छात्रा का बैग मिला जिसके आधार पर उसके जलप्रपात में कूदने की आशंका जताई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जो करीब 500 फिट गहरे जलप्रपात में नीचे उतरी। छात्रा का शव पानी से बाहर चट्टान के पास पड़ा मिला। जिसे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ऊपर लेकर आया गया।


यह भी पढ़ें- प्यार के जाल में फंसी 15 साल की नाबालिग, 3 बार की खुदकुशी की कोशिश…


छात्रा के बैग में रखी एक कॉपी में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है- आज मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। अब संसार से मेरा मन ऊब चुका है। मगर आप लोग मुझे माफ कर पाए तो कर देना। मेरा जीना ही गलत है। इस दुनिया में मैं इतने दिन के लिए ही आई थी। इस दुनिया में आज मेरा अंतिम दिन है। मेरा अंतिम संस्कार करने के लिए आप लोग मेरी लाश तक नहीं पाएंगे। आप लोगों से मेरा निवेदन है कि आप लोग ये नहीं सोचना कि मैं किसी और के साथ भाग गई हूं। मैं इस दुनिया को ही छोड़कर जा रही हूं। फिर उसके बाद आप लोगों को जो भी सोचना होगा तो सोच लेना, मेरे मरने का मामला घर का नहीं कुछ और है। मम्मी पापा मेरी दुनिया है लेकिन मैं अपने कर्मो की वजह से दुनिया छोड़कर जा रही हूं।


यह भी पढ़ें- एमपी में कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने जारी किया वारंट, ये है वजह…