
पार्किंग ठेकेदार ने रखे बांउसर, वाहनों चालकों से अवैध वूसली का आरोप
मंडीदीप. औद्योगिक शहर में वाहन चालकों की सुविधा के लिए बनाया गया लॉजिस्टिक हब, वाहन चालकों के लिए ही मुसीबत बन गया है। शुक्रवार को मंडीदीप ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वूसली, वाहन चालको ंके साथ मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एकेवीएन, एसडीएम सहित पुलिस विभाग में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के सतलापुर क्षेत्र में एकेवीएन द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व पार्किंग का ठेका एक निजी कंपनी को दिया था। कंपनी द्वारा पार्किंग में आने वाले वाहनों के अलावा 5 किमी क्षेत्र में फैले उद्योग क्षेत्र में कहीं भी खड़े होने वाले वाहनों चालकों से पार्किंग के नाम पर 100 से 300 रुपए तक वसूली की जाती है। जो वाहन चालक गाड़ी पर नहीं मिलते उनके टायरों की हवा निकालने, पैसे नहीं देने वाले वाहन चालकों के साथ मारपीट करने की शिकायत प्रतिदिन आती है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के बताया कि ठेकेदार के लड़के बाहर से आने वाली गाडिय़ों को अपना साफ्ट टारगेट बनाते हैं।
हूटर लगाकर घूमते वाहन से
पार्किंग ठेकेदार के बॉउंसर एक पिकअप वाहन में हूटर लगाकर घूमते हैं, वाहन चालकों को पिकअप वाहन सरकारी वाहन की तरह दिखती है वह डरकर चुपचाप पैसे दे देते हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की माने तो ठेकेदार को पार्किग के बाहर खड़ी गाडिय़ों से वसूली का अधिकारी नहीं है, जिला प्रशासन ने क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया है, चालानी कार्रवाई करने का अधिकारी सिर्फ पुलिस को है।
ट्रांसपोर्टर कर रहे पलायान
नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर कैलाश गुप्ता बताते हैं कि नगर में पार्किंग की सुविधा नगर में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए दी गई थी, लेकिन ठेकेदार के बॉउसरों द्वारा वाहन चालकों के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार के चलते नगर से बड़ी संख्या में ट्रांसर्पाेटर पलायन करके औबेदुल्लागंज, समरधा की ओर चले गए हैं। ट्रांसर्पोटरों के पलायन से क्षेत्र के होटल-ढाबे, ऑटो पाट्र्स सहित अन्य करोबार प्रभावित हुए हैं।
क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदार के लड़कों द्वारा बाहर से आने वाले ट्रक चालकों के साथ अवैध वसूली, मारपीट करने के संबंध में एसडीएम कार्यालय, एकेवीएन कार्यालय सहित क्षेत्रीय विधायक एवं पुुलिस विभाग को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
-मनोज चौकसे अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट एसोएिशन
ट्रांसपोर्ट एसोएिशन द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, मैं ट्रांसर्पोटरों से बात करके उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करता हूं।
-कमल पंजवानी, पार्किंग संचालक
Published on:
03 Sept 2021 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
