
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 6 की मौके पर ही मौत
रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार देर रात एक बड़ी हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हें। जानकारी के अनुसार, बुधबार देर रात करीब 1 बजे रायसेन दरगाह पर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रीछन नदी में गिर गई। जिस कारण दो महिलाओं और एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस का जवान पानी में बह गया।
इंदौर से छतरपुर जा रही थी बस
बुधवार की देर रात 1 बजे ओम साईं राम कंपनी की यात्री बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी, जिसमें करीब 45 यात्री सवार थे। बस दरगाह के पास रीछन नदी के पुल पर गड्ढे में फंस गई और अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। घटना की सूचना पाकररायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाकी की तलाश जारी है।
बस में सवार थे 45 लोग
बताया जा रहा है कि बस में 45 लोग सवार थे। घायलों में 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किस कारण से हुआ फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 10 लोगों के बस में फंसे होने की खबर है। जब बस गिरी थी तो ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि अभी भी करीब 10 यात्रियों के बस में फंसे होने की आशंका है। कोतवाली पुलिश के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पुल में पहुंचने से पहले ही नदी में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत के लिए पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव मामूली घायल हो गए। कलेक्टर ने एक गंभीर घायल को इलाज के लिए 5 हजार रुपये दिए और घायलों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि ब्लड बैंक से देने की घोषणा की है। वहीं, कलेक्टर ने बताया कि क्रेन द्वारा बस को बाहर निकाला गया, जिसमें दो साल के मासूम बच्चे की लाश मिली है।
मृतकों के नाम
1- रवि बंसल, जिला छतरपुर
2- सागर बाई, रायसेन
3- अनवर खान, सागर
4- उजेफा खान, बेगमगंज
5-दीपक बंसल, उम्र 2 साल।
एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
Updated on:
03 Oct 2019 01:42 pm
Published on:
03 Oct 2019 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
