
जैन मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी ले उड़े चोर
सिलवानी. त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में युवक ने दान पेटी का ताला तोड़ कर नगद राशि चोरी कर ली। सुबह मंदिर पहुंचे समाजजनों ने दानपेटी का ताला टूटा देखा तो चोरी की बात पता चली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तब मौके पर एसडीओपी राजेश तिवारी व टीआई माया सिंह ने पहुंच कर मुआयना किया। स्टेट हाइवे 15 पर स्थित त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में पीछे स्थित खिड़की के रास्ते अंदर घुसे चोर ने दानपेटी का ताला तोड़ कर नगद राशि करीब 1 लाख रुपए चोरी कर लिए।
पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग ने भी स्थल निरीक्षण किया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिस में रात्रि करीब 1 बजे चेहरे पर मास्क लगाए जींस व टी शर्ट पहने एक युवक वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दिया। मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ कर चोरी करने के दौरान आरोपी के द्वारा चिल्लर को दानपेटी से निकाल कर फर्स पर ही छोड़ गया तथा नोट ले गया। एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि रिर्पोट पर अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। दानपेटी से करीब एक लाख रुपए चोरी होना बताया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मौसेरी बहन और जीजा निकले हत्यारे, पुलिस ने किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश
मंडीदीप. नूरगंज पुलिस ने तीन दिन में एक महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका की मौसेरी बहन, उसका पति और एक दूर का रिश्तेदार है। जिन्होंने अवैध संबंधों चलते महिला को मौत के घाट उतारकर लाश को एक बोरी में भरकर पुलिया के नीचे फेंक दिया था। नूरगंज पुलिस के अनुसार 30 जून को थाना क्षेत्र में मंडकासिया और पठार कासिया गांव के बीच बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था। शव कई दिन पुराना होने के कारण बदबू मार रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि 2 जुलाई को औद्योगिक थाना सतलापुर में एक सप्ताह से गायब 36 वर्षीय महिला दुर्गा बाई पति हल्केवीर निवासी राहुल नगर की गुमशुदी हुई है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जब शव की शिनाख्त कराई तो महिला के कपड़े, गहने और चेहरे से उसकी पहचान दुर्गा बाई के रूप में की गई।
अवैध संबंधों के चलते की हत्या
महिला की पहचान होने के बाद पुलिस जब उसके पति से पूछताछ की तो हल्केवीर ने बताया कि एक वर्ष पहले सिमराई में रहने के दौरान दुर्गा का उसकी मौसेरी बहन निर्मला उर्फ राजकुमारी के घर आना जाना था। इस दौरान उसके संबंध निर्मला के पति लोचन उर्फ राजकुमार वंशकार से हो गए थे, जिसके हल्केवीर और लोचन के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद वो सिमराई से राहुल नगर रहने आ गए, लेकिन यहां भी निर्मला का आनाजाना बना रहा। पुलिस ने जब निर्मला और लोचन को बुलाकर पूछताछ की तो दोनों ने 23 जून को अपने एक और रिश्तेदार के साथ मिलकर दुर्गा की हत्या करना कबूल कर लिया।
थाना क्षेत्र में 30 जून को मिले महिला के शव की पहचान करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है।
-शैलेन्द्र दायमा, थाना प्रभारी नूरगंज
Published on:
05 Jul 2022 12:04 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
