5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे को डूबता नहीं देख सका बड़ा भाई, बचाने के लिए लगा दी छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

Two brothers drowned in a pond in Gauharganj बड़े भाई का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है। छोटा भाई मुसीबत में हो तो बड़ा भाई अपनी जान की बाजी लगाने में भी पीछे नहीं हटता।

less than 1 minute read
Google source verification
Two brothers drowned in a pond in Gauharganj near Bhojpur in Raisen

Two brothers drowned in a pond in Gauharganj near Bhojpur in Raisen

Two brothers drowned in a pond in Gauharganj near Bhojpur in Raisen बड़े भाई का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है। छोटा भाई मुसीबत में हो तो बड़ा भाई अपनी जान की बाजी लगाने में भी पीछे नहीं हटता। भाइयों के ऐसे प्रेम की मिसाल मध्यप्रदेश में तब सामने आई जब एक किशोर तालाब में गिर गया। उसे डूबने से बचाने के लिए बड़े भाई ने भी तुरंत तालाब में छलांग लगा दी लेकिन आखिरकार दोनों ही डूब गए। दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

एमपी के रायसेन जिले में यह हादसा हुआ। यहां भोजपुर के पास गौहरगंज में दो भाई तालाब में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई है। छोटे भाई का अचानक पैर फिसल गया जिससे वह तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी तालाब में कूदा। दोनों को तैरना नहीं आता था ऐसे में गहरे पानी में जाने से दोनों भाइयों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : तीन टुकड़ों में बंटेगा एमपी का यह जिला! 4 सितंबर को सीएम मोहन यादव कर सकते हैं ऐलान

यह भी पढ़ें : एमपी में नए जिले के लिए छोड़ दी पार्टी, जानिए बागी विधायक को किस बात का है इंतजार

थाना प्रभारी एलडी मिश्रा के अनुसार गौहरगंज के लोढ़िया तालाब में बुधवार को दोपहर में यह दुर्घटना हुई। 18 साल का रोहित गिरी फिसलकर तालाब में गिर गया तो 22 साल का भाई सोनू गिरी उसे बचाने के लिए तालाब में चला गया। तैरना नहीं आने से दोनों डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों भाइयों के शवों को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।