
रायसेन। आगामी तीस मार्च को तहसील मुख्यालय बेगमगंज में अमर शहद वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी का बलिदान दिवस समारोह पूर्वक होगा। यह राज्य स्तरीय गरिमामय कार्यक्रम मप्र प्रगतिशील युवा लोधी क्षत्रिय राजपूत महासभा बेगमगंज के बैनर तले होने जा रहा है। इस लोधी महाकुंभ एवं वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन और उनकी शहादत में 160वां बलिदान दिवस मनाया जाएगा।
मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं
रानी अवंतीबाई भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे इतिहास जगत अनभिज्ञ है। 1817 से 1851 तक रामगढ़ राज्य के शासक लक्ष्मण सिंह थे। उनके निधन के बाद विक्रमादित्य सिंह ने राजगद्दी संभाली। उनका विवाह बाल्यावस्था में ही मनकेहणी के जमींदार राव जुझार सिंह की कन्या अवंती बाई से हुआ। विक्रमादित्य सिंह बचपन से ही वीतरागी प्रवृत्ति के थे और पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठानों में लगे रहते। अत: राज्य संचालन का काम उनकी पत्नी रानी अवंतीबाई ही करती रहीं। उनके दो पुत्र हुए-अमान सिंह और शेर सिंह। अंग्रेजों ने तब तक भारत के अनेक भागों में अपने पैर जमा लिए थे।
कई हस्तियां होंगी शामिल
इस आयोजन में मुख्य अतिथि की हैसियत से केंद्रीय मंत्री साधवी उमाश्री भारती रहेंगी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह के भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कुसुम महदेले, राज्यमंत्री जालिम सिंह पटेल सहिज लोधी समाज की कई दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहेंगी। इससे पूर्व 30 मार्च को सुबह 11 बजे लोहमील हनुमानमंदिर बेगमगंज से ढोल नगाड़ों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। बस स्टैंड प्रांगण में तीस मार्च शुक्रवार को दोपहर एक बजे से दोपहर 2 बजे तक वीरांगना रानी अवंति बाई की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन होगा। इसके बाद दशहरा मैदान बेगमगंज में आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
21 Mar 2018 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
