
हम सौभाग्यशाली है सनातन धर्म में मिला जन्म: पं. राजेन्द्र दास
उदयपुरा. समीपस्थ ग्राम पचामा में विगत एक वर्ष से स्वामी नित्यानंद गिरी की प्रेरणा से संचालित गौशाला में अल्प समय के लिए मलूक पीठाधीश्वर पं. राजेंद्र दास पहुंचे। गौशाला में गौ सेवा के कार्य एवं गोबर एवं गो-मूत्र से बने उत्पादों के निर्माण को देखकर उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की। पं. राजेन्द्र दास
के आगमन पर पंडित सुरेंद्र शास्त्री, सुदामा शास्त्री, आशीष शास्त्री, योगेश पांडे, कैलाश दुबे, कुंअर लाल, राम हितकारी शर्मा खेड़ापति, मुकेश पाठक सहित अनेक लोगों ने मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया।
मलूक पीठाधीश्वर ने कहा कि प्रत्येक गो भक्तों को गाय के प्रति सच्ची निष्ठा एवं सेवा का भाव रखना चाहिए। गाय को सुख कैसे पहुंचे हर पल उसके प्रति विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें भारत भूमि और सनातन धर्म में जन्म मिला है। सनातन धर्म के माध्यम से ही भगवत प्राप्ति संभव है। भगवत प्राप्ति के लिए गौ सेवा महत्वपूर्ण है, गौ माता भगवान की भी भगवान है।
उन्होंने कहा कि यहां नर्मदा क्षेत्र में सभी की धर्म के प्रति निष्ठा भाव दिखाई देती है, परंतु यहां पर गौ सेवा की कमी नजर आ रही। सभी को सत्संग के माध्यम से सेवा के माध्यम से गौ माता की सेवा से जुड़कर अन्य लोगों को भी जोडऩा चाहिए। भारतीय नस्ल की वेद लक्ष्णा गाय में सभी देवी देवता समाहित है, इसलिए सभी को गौ सेवा से जुडऩा चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, तहसीलदार राकेश दुबे, डॉ. देवेंद्र सिंह धाकड, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, पचामा गौशाला सेवा समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गो भक्तों ने पं. राजेन्द्र दास का स्वागत किया।
Published on:
12 Mar 2022 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
