
weather news : मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में बारिश ( rain) की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में रिमझिम बारिश से 0.20 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरूवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सहित 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ( heavy rain alert ) जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में अच्छी बरसात होने के बाद नदियों में बाढ़ आने से कई मार्ग बंद रहे।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि प. बंगाल ओडिशा पोस्ट पर कम दबाव का क्षेत्र गहरे अपदाब (डीप डिप्रेशन) में बदल गया है। सीजन के पहले डीप डिप्रेशन से पूर्वी व पश्चिमी मप्र में भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है। भोपाल में तेज बारिश का दौर दो दिनों तक जारी रहेगा।
बड़े तालाब में सिर्फ 0.20 फीट का इजाफा
शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ा तालाब के जल स्तर में महज 0.20 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को तालाब 1664.20 फीट के स्तर पर पहुंचा। मंगलवार को ये 1664 फीट था। फुल टैंक लेवल पर आने में करीब ढाई फीट पानी की जरूरत है। उधर, कोलार डैम का जल स्तर बुधवार को 448.91 मीटर, केरवा डैम का जल स्तर 508.13 मीटर और कलियासोत डैम का जल स्तर 492 मीटर दर्ज किया गया।
Updated on:
8 Aug 2019, 2:09 PM IST
Published on:
8 Aug 2019, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.