
रायसेन। शहर में चल रहे श्रीराम लीला मेला ग्राउण्ड में गुरुवार रात के समय शहर में घूमती परेशान मां अपने जिगर के टुकड़े को छोडक़र जा रही थी। तभी मेला के व्यापारियों ने चाइल्ड हेल्प लाइन में इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर किरण गौर, शिवनारायण सराठे, राकेश शर्मा सहित रफत जहां इस बीमार बच्चे और उसकी परेशान मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। शिशु चिकित्सक दिलीप राठौर ने बताया कि एक वर्षीय मासूम बच्चा शुभम केवट निमोनिया, बुखार से पीडि़त है। उसका इलाज बच्चा वार्ड में कराया जा रहा है।
पति छोडक़र चला गया
परेशान ३३ वर्षीय महिला सीमा केवट ने बताया कि वह सनावद इंदौर के समीप की रहने वाली है। उसका पति राधेश्याम केवट एक साल पूर्व रायसेन शहर में आया था। लेकिन वह अपनी पत्नी सीमा और मासूम बच्चे शुभम को उनके हाल पर छोडक़र कहीं चला गया है। सीमा को अभी भी उसके पति राधेश्याम का इंतजार है। उसे यकीन है कि उसका पति राधेश्याम सिकी मुसीबत में फंसा है। वह जल्द ही उसे व उसके बच्चे को यहां से लेकर जाएगा।
इधर, खेत की मेड़ पर बिलखता मिला नवजात
रायसेन जिले के बाड़ी थाने के तहत विक्रम मढ़ैया के एक खेत की मेड़ पर गुरुवार रात लगभग एक बजे एक रोता बिलखता नवजात शिशु मिला। बाड़ी पुलिस ने इस मासूम बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायसेन के एसएनसीयू में भर्ती कराया है। बाड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम मढ़ैया में खेत की मेढ़ पर एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। तभी पशुओं को खेत से भगाने पहुंची प्रेमा बाई ने अपनी ननद मिंदी बाई को बुलाया। इस नवजात बच्चे की साफ-सफाई करने के बाद कंकंपाती सर्दी में उसे कपड़े में लपेटकर इस मामले की सूचना ग्राम कोटवार अर्जुन सिंह को दी। बाड़ी पुलिस मासूम की मां की तलाश करने में जुट गई है।
Published on:
23 Dec 2017 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
