
आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 500 से ज्यादा शराब की पेटियां जप्त
राजगढ़@ भानु ठाकुर की रिपोर्ट
जिले के पचोर थाना अंतर्गत आने वाले गुल खेड़ी गांव में आबकारी विभाग पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह 6 बजे ही दबिश दे दी जहां अवैध शराब का जखीरा कई घरों में रखा हुआ था पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 500 से ज्यादा देसी विदेशी शराब की पेटियां जप्त की गई हैं।
चुनाव आयोग सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई ....
इससे पहले ब्यावरा और खिलचीपुर सहित माचलपुर में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। गुलखेड़ी कंजर समाज का गांव है जहां सालो से अवैध शराब का कारोबार होता है लेकिन अभी तक पुलिस हो या आबकारी विभाग इनकी उग्रता को देख यहां कार्रवाई नही कर सकी। लेकिन आचार संहिता और चुनाव आयोग सख्ती के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
भारी पुलिसबल तैनात....
कार्रवाई की योजना गुप्त तरीके से बनाई गई और इसके लिए बड़ी संख्या में लाइन और जिले भर की पुलिस को लगाया गया। नर्सिंगढ़ sdop और तहसीलदार व जिला आबकारी अधिकारी भी मौके पर ही है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में आचार संहिता लगने के बाद से आबकारी विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक अवैध शराब माफियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। कुछ दिन पहले कटारियाखेड़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई में अनजाम दिया था।
कार्रवाई में चार लाख के लगभग राशि की कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई थी। करीब दस लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इस कार्रवाई में खिलचीपुर एसडीएम प्रवीण प्रजापति और वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
चुनाव को लेकर विशेष अभियान....
चुनाव में कई बार मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का उपयोग किया जाता है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से यह बड़ी कार्रवाइयां की जा रही है।
Updated on:
17 Oct 2018 01:31 pm
Published on:
17 Oct 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
