3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात्रि चौपाल में जा रहे कर्मचारियों से भरा गाड़ी कार से टकराई

त्रि चौपाल में जा रहे कर्मचारियों से भरा गाड़ी कार से टकराई, एक की मौत, लिंबोदा गांव के पास हुआ हादसा....

2 min read
Google source verification
road accident

बड़ी खबर : दो बसें आमने-सामने भिड़ीं,पांच की मौत, 27 घायल

राजगढ़ /खिलचीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जगह-जगह रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न आयोजन कराए जा रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को खिलचीपुर जनपद के चिबडक़लां गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन रखा गया था।

रात्रि चौपाल में शामिल होने के लिए खिलचीपुर से कैलाश वर्मा जनपद, शिवलाल दांगी शिक्षक, डॉ.डीडी मुकाती पशु चिकित्सक सहित राकेश सौंलकी, महेश कुशवाह, श्रीलाल दांगी आदि वाहन एमपी 39/टी1026 में सवार होकर भोजपुर की तरफ जा रहे थे।

तभी हाईवे पर लिम्बोदा और सारली गांव के बीच सामने से आ रही कार एमपी 04/सीबी 4898 से उनकी सीधी भिंडंत हो गई। जिसमें दोनों ही वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि भोजपुर की तरफ से आ रही कार में मौजूद तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी। इनमें से एक मौत भी हो गई। जबकि चौपाल में शामिल होने जा रहे सभी कर्मचारी घायल है, जिनको खिलचीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर किया गया हैं।

सोमवार की शाम को हुई घटना के बाद काफी देर तक घायल मौके पर ही पड़े रहे। सूचना के बाद तुुरंत निर्वाचन की काम देख रही डिप्टी कलेक्टर अस्पताल पहुंची और घायलों को राजगढ़ रेफर कराया। वही सूचना के बाद एसडीएम प्रवीण प्रजापति सीईओ जिला पंचायत ऋषभ गुप्ता, एसडीओपी निशा रेड्डी भी खिलचीपुर अस्पताल पहुंच गए थे।

अतीक हुसैन के नाम पर दर्ज है कार....

भोजपुर से खिलचीपुर की तरफ आ रही कार में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि कार भोपाल के अतीक हुसैन के नाम दर्ज होना बताई जा रही हैं। वही कर्मचारियों से भरा वाहन राजेश दांगी राजगढ़ के नाम पर दर्ज हैं।

अस्पताल पहुंचे अधिकारी.....

दुर्घटना की सूचना के बाद जिन घायलो को राजगढ़ रेफर किया गया था। उन्हें सही उपचार मिले और चिकित्सकों की तुंरत मौजूदगी हो, इसके लिए एसडीएम बृजेन्द्र रावत पहले ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे। जबकि घायलों के एंबुलेंस के साथ डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी जिला चिकित्सालय पहुंची।

जिला चिकित्सालय में गुल थी बिजली.....

घायलों को राजगढ़ रेफर किया गया, लेकिन वहां भी अव्यवस्थाओं के बीच घायलों का उपचार शुरु हुआ। ट्रामा सेंटर जैसी विंग में बिजली गुल थी और कही इनवर्टर से उजाला था। तो कुछ जगह मोबाइल से रोशनी की जा रही थी। ऐसा आए दिन होता है, लेकिन डीजल के बिल की यदि बात करें, तो पिछले समय की तुलना में इसका बजट बढ़ता ही जा रहा हैं।

जैसे ही जानकारी लगी, कुछ अधिकारी भी अपने वाहनों में घायलों को अस्पताल तक लेकर आए। घायलों में कुछ कर्मचारी हैं। लेकिन यह कहां जा रहे थे इसकी जानकारी लेकर ही कुछ बता पाएंगे। फिलहाल गंभीर घायलों को राजगढ़ रेफर किया गया हैं।

-प्रवीण प्रजापति, एसडीएम खिलचीपुर

Story Loader