
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख की अवैध शराब को नष्ट किया!
भोपाल ब्रजेश शर्मा की रिपोर्ट...
विधानसभा चुनाव के पहले आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय विदेशी मदिरा भंडारण गांधीनगर में करीब 8 लाख की अवैध शराब नष्ट की। आबकारी विभाग ने 3625 प्रकरणों में सात हजार से ज्यादा शराब की बोतलें जप्त की है। बताया जाता है कि कलेक्टर के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई से मचा हडकंप....
आबकारी विभाग के द्वारा की गई इस कार्रवाई से शराब मफियों में हडकंप मच गया है। कार्रवाई होने से शराब मफियों द्वारा की जा रही अवैध शराब की ब्रिकी पर लगाम लग सकेगी। लोगों का कहना है प्रशासन के इस कार्रवाई चुनावों के पहले शराब आदि का लालच देकर वोट मांगने वाले राजनीतिक लोगों पर लगाम लग सकेगी साथ ही शराब का सेवन करने वालों पर लगाम लग सकेगी।
पूरे प्रदेश में की जा रही है कार्रवाई....
विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश भर में शराब मफियों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए की कच्ची शराब को नष्ट किया साथ ही अवैध शराब को भी जप्त किया है।
राजगढ में पकड़ी गई कच्ची शराब...
एक दिन पहले शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की कड़ी में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा व एसपी प्रशांत खरे के निर्देशों पर आबकारी और प्रशासन व पुलिस ने नई दिल्ली गांव में संयुक्त रूप से दबिश दी थी।
कार्रवाई की सूचना लग जाने से कई लोग गांव से भाग गए, जो कि गांव में दी गई दबिश के दौरान कई घरों में स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए टायलेट में शराब बनाने की सामग्री भरी मिली थी।
पुलिस ने दबिश देते हुए गांव के कई जगह छह्वानबीन की थी। जहां से नई दिल्ली गांव में लगभग तीन लाख रुपए का महुआ लहान और 215 लीटर शराब जप्त की थी।
इसके अलावा ग्राम आमडोर में भी दबिश देते हुए इस कार्रवाई को जारी रखा और वह से 69 हजार रूपए का महुआ लहान जप्त किया था। प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आठ हजार 725 किलों महुआ लहान और 275 लीटर कच्ची शराब व 27 लीटर देशी शराब जप्त किया था।
बताया जा रहा है इस पूरी कार्रवाई के दौरान 3 लाख 72 हजार रुपए की शराब और सामग्री जब्त की गई है।
Published on:
29 Oct 2018 06:14 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
