5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी जोड़े ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

ग्रामीणों ने सुबह दोनों को पेड़ पर लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Arvind jain

•

Updated: 29 Oct 2018, 4:26 PM IST

Girl suicide

लड़की ने की खुदकुशी

अशोकनगर। प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सुबह दोनों को पेड़ पर लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मामला चंदेरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाजना के बारी गांव का है। गांव के जयसिंह आदिवासी ने पुलिस थाने में सूचना दी कि रविवार सुबह छह बजे जागने पर जब वह घर से बाहर आया तो उसका 19 वर्षीय बेटा धमेंद्र आदिवासी और पड़ौस की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की पेड़ पर फांसी पर लटके मिले।

जानकारी मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसआई गजराजसिंह मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेरी भेजा गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को प्रेम प्रसंग का मान रही है, हालांकि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या...
कुछ दिन पहले जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया था। शंकर कॉलोनी में 1 दिन पहले आर्थिक तंगी के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद दूसरे दिन ही उसके पति विजय कुशवाहा ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी।

परिजनों का आरोप है कि पति को पत्नी के मायके पक्ष द्वारा धमकाया जा रहा था कि तूने हमारी बेटी को मार दिया अब हम तुझे नहीं छोड़ेंगे जिसके बाद उसका फोटो भी वह अपने साथ ले गए थे जिसके बाद रात को करीब 2:00 बजे के आसपास रेलवे ट्रैक पर आकर विजय कुशवाहा ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के भाई को बुलाकर शव की शिनाख्त की थी। मृतक दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।